Virat Kohli: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने साल 2026 का आगाज धमाकेदार अंदाज से किया है. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में ‘विराट’ रूप अपनाते हुए ‘किंग’ कोहली ने ODI करियर का 77वां अर्धशतक ठोका. खास बात ये है कि आज यानी 11 जनवरी, 2025 को विराट कोहली की बेटी का जन्मदिन है. इस मौके पर फैंस कोहली से एक और शतक की उम्मीद लगाए बैठे थे, लेकिन उन्हें मायूसी हाथ लगी. विराट कोहली 93 रन बनाकर आउट हो गए. शानदार पारी के दौरान उन्होंने पूर्व महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर और कुमार संगाकारा के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया.
