WPL 2026 Points Table: इन तीन टीमों का खुला खाता…2 टीमों के हाथ लगी निराशा, कौन है नंबर 1


WPL 2026 Points Table: इन दिनों भारत में महिला क्रिकेट की धूम है, क्योंकि विमेंस प्रीमियर लीग का चौथा सीजन शुरू हो चुका है. 9 जनवरी से शुरू हुए इस सीजन में अब तक 3 मैच हो चुके हैं. इस दौरान सभी 5 टीमों ने कम से कम 1-1 मुकाबला खेल लिया है. ओपनिंग मुकाबले में मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच जंग हुई, जिसमें आरसीबी ने 3 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. 10 जनवरी देर रात सीजन का तीसरा मुकाबला खेला गया, जिसमें गुजरात टीम ने बाजी मारी. तीन मैचों के बाद प्वाइंट टेबल की स्थिति क्या है. आइए जानते हैं.

पहला मैच

ओपनिंग मुकाबले को आरसीबी ने 3 विकेट से जीता. मुंबई ने 20 ओवर में 6 विकेट पर 154 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए आरसीबी ने रोमांचक जीत हासिल की. आखिरी ओवर की 4 गेंदों पर 18 रन चाहिए थे और नादिन डी क्लर्क ने यह कमाल करके आरसीबी को रोमांचक जीत दिलाई थी.

दूसरा मैच

दूसरा मुकाबला गुजरात जायंट्स और यूपी वॉरियर्स के बीच खेला गया, जिसमें गुजरात की टीम ने 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 207 रन बनाए थे. जवाब में यूपी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 197 रन ही बना सकी और उसे 10 रनों से हार मिली.

Add Zee News as a Preferred Source


तीसरा मैच

यह मुकाबला दिल्ली और मुंबई के बीच हुआ, जिसमें मुंबई इंडियंस ने 50 रनों से बड़ी जीत हासिल की. इस सीजन की यह उसकी पहली जीत रही. एमआई ने 4 विकेट खोकर 195 रन बनाए थे, जिसका पीछा करते हुए दिल्ली की टीम 19 ओवर में 145 रनों पर सिमट गई.

कौन है नंबर 1?

अब सवाल यह है कि तीन मैचों के बाद प्वाइंट टेबल में किस टीम का जलवा है. इस समय नंबर एक पर मुंबई इंडियंस की टीम है. उसने 2 मैच खेले हैं, जिसमें एक जीता और एक हारा है. उसके पास 2 अंक हैं और +1.175 का नेट रन रेट है. दूसरे नंबर पर गुजरात जायंट्स की टीम है, जिसने एकमात्र मैच खेला और जीता है. उसके पास 2 अंक और +0.500 का नेट रन रेट है. तीसरे नंबर पर आरसीबी है, जिसने एक मैच खेला और जीता है. उसके पास 2 अंक और +0.150 का नेट रन रेट है.

इन दो टीमों का नहीं खुला खाता

जिन दो टीमों का खाता नहीं खुला है, उनमें पहली दिल्ली कैपिटल्स और दूसरी यूपी वॉरियर्स है. दोनों टीमों को अपने पहले मैच में हार का सामना करना पड़ा है. यूपी वॉरियर्स को गुजरात जायंट्स ने 10 रनों से हराया था, जबकि दिल्ली की टीम को मुंबई इंडियंस ने 50 रनों के बड़े अंतर से मात दी. अब देखना होगा कि ये टीमें कब अपनी पहली जीत दर्ज कर पाती हैं.

ये भी पढ़ें:  IND vs NZ ODI: बेंच पर ही कटेगी पूरी सीरीज! इन 2 खिलाड़ियों को प्लेइंग 11 में जगह मिलना मुश्किल



Source link