Last Updated:
Mustafizur Rahman IPL controversy: तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान के IPL से बाहर होने पर बांग्लादेश में विवाद गहराता जा रहा है. अफगानिस्तान के स्टार ऑलराउंडर मोहम्मद नबी से बांग्लादेश प्रीमियर लीग मैच के बाद रिपोर्टर इसे लेकर सवाल किया. अफगान स्टार इसको लेकर भड़क गए और पत्रकार की क्लास लगा दी.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट बोर्ड के बांग्लादेश के गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को इंडियन प्रीमियर लीग से बाहर किए जाने के फैसले के बाद से ही उनके देश में हंगामा मचा हुआ है. बोर्ड से लेकर वहां के पत्रकार तक इसको मुद्दा बना रहे हैं. अफगानिस्तान के अनुभवी ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को इस बारे में जब सवाल किया गया तो वो भड़क गए. उन्होंने सबके सामने बांग्लादेशी रिपोर्टर की क्लास लगा दी. उनको मुस्ताफिजुर रहमान और कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) से जुड़ी चल रही विवाद पर सवाल पूछा गया.
यह घटना बांग्लादेश प्रीमियर लीग (BPL) में नोआखाली एक्सप्रेस और ढाका कैपिटल्स के बीच मैच के बाद हुई. नबी अपने 19 साल के बेटे हसन ईसाखिल के साथ नोआखाली की ओर से खेलते हैं. जब रिपोर्टर ने नबी से मुस्ताफिजुर के IPL विवाद पर राय मांगी, तो नबी साफ तौर पर नाराज नजर आए और उन्होंने कहा कि इस मुद्दे से उनका कोई लेना-देना नहीं है.
Respect for Nabi & Afghanistan +9999 📈
Afghan cricketer Md. Nabi, who is currently playing in the Bangladesh Premier League (BPL), was asked about Mustafizur Rahman being released from the IPL.
Nabi got angry and refused to comment on the matter. 😡🤬