Last Updated:
Vijay Hazare Trophy quarter final: विजय हजारे ट्रॉफी क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने सौराष्ट्र को 311 रन का लक्ष्य दिया. ओपनर अभिषेक गोस्वामी और नीचले क्रम के बल्लेबाज समीर रिजवी ने 88-88 रन की अहम पारियां खेलीं. कप्तान रिंकू सिंह इस मैच में ज्यादा कुछ नहीं कर पाए और 13 रन पर आउट हो गए.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम में जगह बनाने का पैमाना बना घरेलू क्रिकेट का वनडे टूर्नामेंट में अपने आखिरी चरण में है. विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश की टीम ने सौराष्ट्र के सामने 311 रन का लक्ष्य रख दिया. इस स्कोर तक पहुंचाने में दो बैटर का बराबर योगदान रहा. ओपनर अभिषेक गोस्वामी और समीर रिजवी मिलकर कुल 176 रन बना डाले इसमें भी चौके छक्के से ही 100 रन ठोक दिया.
इंडियन प्रीमियर लीग की शुरुआत से पहले समीर रिजवी का फॉर्म में आना दिल्ली कैपिटल्स के लिए खुशी की खबर है. उत्तर प्रदेश की तरफ से खेलने उतरे इस बैटर ने नीचले क्रम में आकर जोरदार पारी खेलते हुए टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया. विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सौराष्ट्र के खिलाफ 10 रन पर पहला विकेट गिरने के बाद भी टीम ने 8 विकेट पर 310 रन बना डाले. इसमें ओपनर अभिषेक की फिफ्टी अहम रही.