उमरिया में भुगतान कटौती पर 35 मजदूर थाने पहुंचे: कंपनी पर बिना नोटिस काम से निकालने का आरोप – Umaria News

उमरिया में भुगतान कटौती पर 35 मजदूर थाने पहुंचे:  कंपनी पर बिना नोटिस काम से निकालने का आरोप – Umaria News


उमरिया जिले के नौरोजाबाद थाना क्षेत्र स्थित कंचन ओसीएम में कार्यरत 35 मजदूरों ने ठेका कंपनी बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और एलसीसी प्राइवेट लिमिटेड के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। मजदूरों ने कंपनी पर निर्धारित मजदूरी से कम भुगतान करने, बिना प

.

दिनभर काम लेकर आधी मजदूरी देने की शिकायत

मजदूरों का कहना है कि उनकी दैनिक मजदूरी 1350 रुपए तय थी, लेकिन उन्हें केवल 700 से 800 रुपए का ही भुगतान किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनसे पूरे दिन काम लिया गया, फिर भी पूरी मजदूरी नहीं दी गई।

अब उन्हें बिना किसी पूर्व नोटिस के काम से हटा दिया गया है। ये मजदूर ड्राइवर, ऑपरेटर सहित अन्य पदों पर कार्यरत थे। काम से हटाए जाने के बाद उनके सामने बेरोजगारी का संकट खड़ा हो गया है।

कंपनी पर मजदूरी काटने और हटाने का आरोप

ऑपरेटर रितेश नायक ने बताया कि वह बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर कंपनी में कार्यरत थे। उनकी प्रतिदिन की मजदूरी 1350 रुपए तय थी, लेकिन कंपनी ने लगातार कम भुगतान किया और अब उन्हें नौकरी से निकाल दिया गया है।

वहीं, इस मामले में बघेल इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के मैनेजर सौरभ सिंह ने आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नौरोजाबाद क्षेत्र में कंपनी का ठेका समाप्त हो चुका है, जिसके कारण मजदूरों को काम से अलग किया जा रहा है।

मैनेजर सिंह ने यह भी बताया कि मजदूरों को अनूपपुर में काम देने की पेशकश की गई है। उन्होंने दावा किया कि मजदूरी भुगतान से संबंधित सभी दरें पहले ही स्पष्ट कर दी गई थीं और लगाए गए आरोप गलत हैं।



Source link