Last Updated:
Musheer Khan Wicket Video: विजय हाजरे ट्रॉफी 2025-26 के पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक के खिलाफ मुशीर खान का बल्ला नहीं चल पाया. मुशीर खान 7 गेंद में सिर्फ 9 रन बनाकर बनाकर आउट हो गए. अपनी इस छोटी सी पारी में उन्होंने एक छक्का भी लगाया, लेकिन अगली ही गेंद पर गेंदबाज ने उन्हें ऐसा सबक सिखाया कि मुशीर को मुंह नीचे कर वापस पवेलियन में जाना पड़ा.
नई दिल्ली: क्रिकेट के खेल में एक-एक गेंद पर बाजी पलट जाती है. कभी बल्लेबाज हावी होता है तो कभी गेंदबाज. ऐसा ही कुछ विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वार्टर फाइनल मैच में देखने को मिला, जब मुंबई के टॉप ऑर्डर बल्लेबाज मुशीर खान छक्का लगाकर इतरा रहे थे. कर्नाटक के खिलाफ मैच में मुशीर खान मुंबई के लिए बल्लेबाजी में बुरी तरह से फ्लॉप रहे. मुशीर खान 9 गेंद में सिर्फ 7 रन बनाकर आउट हुए. इसमें एकमात्र सिक्स शामिल रहा.
तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए उतरे मुशीर ने मुंबई के लिए तेज तर्रार पारी खेलने की कोशिश. कर्नाटक के लिए 14वें ओवर की चौथी गेंद पर विद्याधर पाटिल के खिलाफ उन्होंने आगे निकल कर एक बेहतरीन छक्का लगाया. ऐसा लगा कि मुशीर विद्याधर को दबाव में लाने चाहते हैं, लेकिन अगली ही गेंद विद्याधर ने एक बेहतरीन आउट स्विंग गेंद डाली, जिस पर मुशीर के बल्ले का किनारा लगा और स्लिप में खड़े देवदत्त पडिक्कल ने कैच लपक कर उनका काम तमाम कर दिया. इस तरह सिक्स लगाकर इतराने वाले मुशीर को गेंदबाज ने तुरंत सबक सिखा दिया.
6⃣ & 🇼
Musheer Khan 🆚 Vidyadhar Patil 🔥
The Karnataka pacer wins the battle with a brilliant comeback 👌
क्वार्टर फाइनल में मुंबई की बल्लेबाजी रही फ्लॉप
विजय हजारे ट्रॉफी के क्वार्टर फाइनल में सिर्फ मुशीर खान ही नहीं, पूरी टीम की बल्लेबाजी फ्लॉप रही. कर्नाटक के खिलाफ मैच में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी के लिए उतरी मुंबई ने सिर्फ 36 रन के स्कोर पर अपना पहला विकेट गंवा दिया. इसके 10 रन के भीतर मुशीर खान भी आउट हो गए. टॉप ऑर्डर बल्लेबाजों की नाकामी के बाद कर्नाटक के गेंदबाज पूरी तरह से हावी हो गए. हालांकि, मिडिल ऑर्डर में शम्स मुलानी और साईराज पाटिल ने एक असरदार पारी खेली.
मुलानी ने मुंबई के लिए बिना कोई सिक्स लगाए 8 चौके की मदद से 91 गेंद में 86 रनों की पारी खेली. इसके अलावा पाटिल ने 25 गेंद में 33 रन बनाए. मिडिल ऑर्डर में इन दोनों के प्रयास से मुंबई की टीम निर्धारित 50 ओवर के खेल में 8 विकेट के नुकसान पर 254 रन बनाने में सफल रही. गेंदबाजी में कर्नाटक की तरफ से विधवत कावेरप्पा और अभिलाश शेट्टी ने 2-2 विकेट लिए. इसके अलावा विद्याधर पाटिल के खाते में तीन विकेट आया जबकि विजय विश्यक ने एक विकेट लिए.
About the Author
अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें