टीकमगढ़ में निकली धूप, ठंड से मिली राहत: सर्दी की धूप रबी फसलों के लिए फायदेमंद; एक हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान – Tikamgarh News

टीकमगढ़ में निकली धूप, ठंड से मिली राहत:  सर्दी की धूप रबी फसलों के लिए फायदेमंद; एक हफ्ते मौसम साफ रहने का अनुमान – Tikamgarh News


टीकमगढ़ में आज सुबह से एक बार फिर मौसम साफ है। सुबह करीब 7:30 बजे तक हल्का कोहरा रहा, जिसके बाद अच्छी धूप निकली। शनिवार और रविवार को भी दिनभर धूप रहने से लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली है। दिन और रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई है।

.

रविवार को अधिकतम तापमान 22.7 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री दर्ज किया गया। शनिवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री रहा था। पिछले सोमवार को अधिकतम तापमान 19.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान 6.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था, जिससे पता चलता है कि पिछले कुछ दिनों में तापमान में लगातार वृद्धि हुई है।

सर्दी की धूप रबी फसलों के लिए फायदेमंद

मौसम विभाग ने इस पूरे हफ्ते आसमान साफ रहने का अनुमान जताया है। इस दौरान दिन में धूप खिली रहेगी और अधिकतम तापमान 24 से 25 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 8 से 9 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।

कृषि वैज्ञानिकों के अनुसार, यह धूप रबी फसलों के लिए फायदेमंद है। 1 जनवरी से 8 जनवरी तक चली लगातार शीत लहर और कोहरे के कारण फसलों में झुलसा रोग लगने लगा था। अब मौसम साफ होने से फसलों की वृद्धि अच्छी होगी और उन्हें लाभ मिलेगा।



Source link