Last Updated:
Winter food tips: ठंड के दिनों में प्याज के पत्तों की सब्जी भी सबसे अधिक बनाई जाती है. और उसको बनाने के लिए बहुत ही कम समय लगता है. और इसको बनाने के लिए लहसुन प्याज के पत्ते राई और जीरा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. 15 से 20 मिनट में यह सब्जी बनकर तैयार हो जाती है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगता है.
बुरहानपुर: ठंड के दिनों में लोग चटपटा खाने का प्लान बना लेते हैं. यदि आप भी ऐसा प्लान बना रहे हैं और आपके परिवार के साथ आप कुछ चटपटा खाना चाहते हैं तो आप ठंड के दिनों में प्याज के पत्तों की सब्जी भी बना सकते हैं काफी झटपट तैयार हो जाती है एक्सपर्ट फूलाबाई ने जानकारी देते हुए बताया कि आपको प्याज की पत्ती बाजार से लेकर आना है उसको बारीक काट लेना है प्याज लहसुन और रई जीरे का बघार देना है आपकी यह सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी 15 से 20 मिनट में आपकी सब्जी बन जाएगी काफी स्वादिष्ट लगती है और सेहत को भी काफी फायदा पहुंचती है डॉक्टर भी खाने की सलाह देते हैं ठंड के दिनों में आप इसका सेवन कर सकते हैं.
प्याज के पत्ते की सब्जी में ये किया जाता है इस्तेमाल
लोकल 18 की टीम ने जब एक्सपर्ट फुला बाई से बात की तो उन्होंने बताया कि ठंड के दिनों में प्याज के पत्तों की सब्जी भी सबसे अधिक बनाई जाती है. और उसको बनाने के लिए बहुत ही कम समय लगता है. और इसको बनाने के लिए लहसुन प्याज के पत्ते राई और जीरा और तेल का इस्तेमाल किया जाता है. 15 से 20 मिनट में यह सब्जी बनकर तैयार हो जाती है और खाने में बड़ी स्वादिष्ट लगती है लोग इसको ठंड में सबसे अधिक खाना पसंद करते हैं. क्योंकि ठंड के समय में प्याज का उत्पादन होता है और जैसे ही इसके पत्ती आने लगती है तो बाजार में सबसे अधिक बिकती है लोग इसलिए इसको बनाकर खाते हैं.
20 मिनट में तैयार करें प्याज की सब्जी
यदि आप भी आपके घर पर प्याज के पत्तों की सब्जी बनाने के लिए जा रहे है तो सबसे पहले आप आधा किलो प्याज की पत्ती ले लीजिए और उसको बारीक काट लीजिए. 20 ग्राम लहसुन 5 ग्राम राई 5 ग्राम जीरा और 70 ग्राम तेल 20 ग्राम हरी कटी मिर्ची 10 ग्राम नमक सबसे पहले एक कढ़ाई में तेल डालिए उसमें राई और जीरा होने दीजिए उसके बाद लहसुन डाल दीजिए ब्राउन होने के बाद हरि कटी मिर्ची प्याज के कटे हुए पत्ते उसमें डाल दीजिए और उसे चलाते रहिए 10 से 15 मिनट तक उसे धाक कर रख दीजिए जिससे आपकी प्याज के पत्तों की सब्जी बनकर तैयार हो जाएगी. आप इसको दो दिन तक भी खा सकते हैं यह खराब नहीं होती है.
किसान बताते हैं कि जब प्याज की बोनी होती है जब 1 महीने में प्याज अंकुरित होने लगता है तब उसे पर पत्ती आती है. उसकी पत्ती हरी होती है तब उसको आप खा सकते हैं. प्याज जब सूखने लगता है तो तब यह पत्ते पीले हो जाते हैं जब इसको खाया नहीं जाता है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें