दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी की 6 वर्षीय बेटी संस्था सिंह का रविवार रात दिल्ली के एम्स (AIIMS) अस्पताल में निधन हो गया। वह बचपन से ही बीमार थीं और लंबे समय से उनका इलाज चल रहा था।
.
सोमवार सुबह बेटी के पार्थिव शरीर को विशेष विमान से दिल्ली से जबलपुर लाया गया, जहां से उसे सड़क मार्ग के जरिए पैतृक गांव हिंडोरिया पहुंचाया गया।
सोमवार दोपहर को ही उनके निजी खेत में मंदिर के पास अंतिम संस्कार किया गया। इस दौरान सांसद राहुल सिंह के परिजन सहित हजारों लोगों ने नम आंखों से मासूम को विदाई दी।
बचपन से अस्वस्थ थीं संस्था
परिजनों के मुताबिक, संस्था सिंह जन्म के बाद से ही स्वास्थ्य संबंधी दिक्कतों का सामना कर रही थीं। सांसद राहुल सिंह ने अपनी बेटी के इलाज के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी थी और देश के बड़े अस्पतालों में उपचार कराया, लेकिन उनके स्वास्थ्य में सुधार नहीं हो पा रहा था। रविवार रात इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
संस्था सिंह बचपन से बीमारियों से जूझ रहीं थीं।
राजनीतिक दिग्गजों ने जताया शोक
इस दुख की घड़ी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल, कैबिनेट मंत्री प्रह्लाद पटेल, और विधायक जयंत मलैया सहित कई बड़े नेताओं ने अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं। हिंडोरिया में अंतिम संस्कार के दौरान पूर्व विधायक अजय टंडन, प्रद्युमन सिंह और कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने पहुंचकर सांसद को ढांढस बंधाया।
घटना पर सीएम ने भी दुख जताया है
