दौड़ा-दौड़ा कर मारा! दांबुला में श्रीलंकाई शेरों का तूफान, 14 रन से जीता मैच

दौड़ा-दौड़ा कर मारा! दांबुला में श्रीलंकाई शेरों का तूफान, 14 रन से जीता मैच


Last Updated:

Sri Lanka Beat Pakistan: बारिश से प्रभावित तीसरे टी20 मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान को 14 रन से धो डाला. इस जीत के साथ ही श्रीलंका ने तीन मैचों की सीरीज को 1-1 से बराबर किया. बारिश के कारण दोनों टीमों के बीच यह मैच 12-12 ओवरों का खेला गया, जिसमें श्रीलंकाई बल्लेबाजों ने अपनी तूफानी बैटिंग से पाकिस्तान की धज्जियां उड़ा दी.

पाकिस्तान बनाम श्रीलंका टी20 मैच

नई दिल्ली: श्रीलंका दौरे पर गई पाकिस्तान क्रिकेट टीम की टी20 सीरीज में सफर हार के साथ खत्म हुआ. दांबुला में खेले गए तीसरे और आखिरी टी20 मैच में श्रीलंका ने पाकिस्तान 14 रन से धोया. बारिश से प्रभावित इस मैच में सिर्फ 12-12 ओवरों का खेल हुआ. मुकाबले में श्रीलंका की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित किए गए 12 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 160 रन कूट दिए. इसके जवाब में पाकिस्तानी टीम 12 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 148 रन ही बना सकी. इस तरह दोनों टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज 1-1 से बराबर रही.

मुकाबले में श्रीलंका के बल्लेबाजों ने पाकिस्तान के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. सबसे ज्यादा मार मोहम्मद वसीम को पड़ी. वसीम ने सिर्फ 3 ओवर डाले में जिसमें उन्होंने 54 रन लुटा दिए. हालांकि, वसीम को तीन विकेट भी मिले लेकिन उन्हें जो मार पड़ी वो शर्मनाक था. इसके अलावा टीम के प्रीमियर बॉलर कहलाने वाले नसीम शाह की भी जमकर कुटाई हुई. नसीम शाह ने 3 ओवर में 35 रन खर्च डाले और उन्हें सिर्फ एक विकेट मिला. पाकिस्तान के बाकी गेंदबाजों का हाल बेहाल ही रहा.

दासुन शनाका ने उड़ाए पांच छक्के

बारिश के कारण ओवरों की कटौती वाले इस मैच में श्रीलंका के कप्तान दासुन शनाका की बल्लेबाजी बवाल रही. छठे नंबर पर बल्लेबाजी के लिए आए शनाका ने सिर्फ 9 गेंद में 34 रन कूट किए. अपनी इस पारी में उन्होंने कुल 5 छक्के उड़ाए. शनाका के इस रौद्र रूप को देखकर पाकिस्तान के गेंदबाज दहल गए थे. शनाका के अलावा कुसल मेंडिंस ने 16 गेंद में 2 चौके और 2 छक्के की मदद से 30 रनों की दमदार पारी खेली. वहीं जेनिथ लियांगे ने 8 गेंद में 22 रन बनाए, जबकि चरिथ असलंका ने 21 रन और कामिल मिशारा ने 8 गेंद में 20 रनों का योगदान दिया.

पाकिस्तान की बल्लेबाजी रही फ्लॉप

श्रीलंका के खिलाफ इस मुकाबले में पाकिस्तान की बल्लेबाजी बुरी तरह से फ्लॉप रही. ओपनिंग जोड़ी के जल्दी आउट होने के बाद कप्तान सलमान अली आगा ने जरूर 12 गेंद में 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली, लेकिन उनके बाद मिडिल ऑर्डर में और कोई भी बल्लेबाज पाकिस्तान को जीत की तरफ नहीं ले जा सका. पाकिस्तान के लिए मोहम्मद नवाज ने 28 और ख्वाजा नैफी ने भी 26 रन बनाए. इसके बाद टीम का एक भी बल्लेबाज दहाई के आंकड़े को पार नहीं कर सका. गेंदबाजी में श्रीलंका की तरफ से वानिंदु हसरंगा ने कमाल किया और उन्होंने 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मथिसा पाथिराना ने 2 और इशान मलिंगा के खाते में 1 विकेट आया.

About the Author

Jitendra Kumar

अक्टूबर 2025 से नेटवर्क 18 समूह में चीफ सब एडिटर के पद पर कार्यरत. पत्रकारिता में 9 साल का अनुभव. एबीपी न्यूज डिजिटल में स्पोर्ट्स बीट से करियर की शुरुआत। इंडिया टीवी और नवभारत टाइम्स ग्रुप जैसे प्रतिष्ठित संस्…और पढ़ें

homecricket

दौड़ा-दौड़ा कर मारा! दांबुला में श्रीलंकाई शेरों का तूफान, 14 रन से जीता मैच



Source link