नहीं चलेगा सुरक्षा का बहाना… ICC ने बांग्लादेश को दिया तगड़ा झटका, BCB की डिमांड पर आ गया जय शाह का फरमान

नहीं चलेगा सुरक्षा का बहाना… ICC ने बांग्लादेश को दिया तगड़ा झटका, BCB की डिमांड पर आ गया जय शाह का फरमान


अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) ने टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बखेड़ा कर रहे बांग्लादेश की मांग को ठुकरा दिया है. आईसीसी ने साथ में ये भी साफ कर दिया कि वर्ल्ड कप के दौरान भारत में बांग्लादेशी खिलाड़ियों को कोई खतरा नहीं है. बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से ये मांग की थी कि आगामी टी20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश के मुकाबले को भारत की जगह श्रीलंका में शिफ्ट कर दिया जाए. अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने इस डिमांड पर फरमान सुनाया है.

बांग्लादेश सरकार के खेल सलाहकार अजीज नजरुल ने सोमवार, 12 जनवरी को पत्रकारों से कहा कि आईसीसी ने उनकी चिंताओं को स्वीकार किया है और कहा है कि बांग्लादेशी प्रशंसकों को भारत में सुरक्षा खतरे का सामना करना पड़ेगा. आईसीसी ने बयान जारी कर कहा कि आईसीसी को बीसीसीआई और संबंधित स्थानीय अधिकारियों के साथ मिलकर विकसित की जा रही सुरक्षा व्यवस्था पर पूरा भरोसा है, जिनका प्रमुख अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों को सुरक्षित रूप से आयोजित करने का एक मजबूत और सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है.

ICC ने बांग्लादेश को दिया झटका

Add Zee News as a Preferred Source


आईसीसी के सभी आयोजनों की तरह, टी20 विश्व कप 2026 के लिए सुरक्षा योजना की निरंतर समीक्षा की जा रही है. इस प्रक्रिया के तहत बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड सहित भाग लेने वाले सदस्यों से परामर्श किया जा रहा है और आईसीसी जहां भी उचित हो, व्यवस्थाओं को और मजबूत करने के लिए रचनात्मक संवाद और प्रतिक्रिया के लिए खुला है.

”आईसीसी बांग्लादेश की टी20 विश्व कप 2026 में भागीदारी को लेकर हाल के दिनों में सार्वजनिक रूप से की गई टिप्पणियों से अवगत है, जिनमें आईसीसी के सुरक्षा जोखिम आकलन का चुनिंदा उल्लेख भी शामिल है. यह स्पष्ट करना महत्वपूर्ण है कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त सुरक्षा विशेषज्ञों द्वारा किए गए आईसीसी के स्वतंत्र जोखिम आकलन से यह निष्कर्ष नहीं निकलता कि बांग्लादेश भारत में अपने निर्धारित मैच नहीं खेल सकता. भारत में टूर्नामेंट के लिए समग्र सुरक्षा जोखिम को निम्न से मध्यम स्तर का आंका गया है, जो कई प्रमुख वैश्विक खेल आयोजनों के अनुरूप है.”

ये भी पढ़ें: एक मैच से कोई सुपरस्टार… टीम इंडिया में आयुष बदोनी की एंट्री से मची खलबली, गंभीर का धाकड़ बयान VIRAL



Source link