पहले ठोके 21 छक्के, अब तुड़वा ली उंगली… इस भारतीय बल्लेबाज के साथ हुई ‘अनहोनी’, मुश्किल में आई टीम

पहले ठोके 21 छक्के, अब तुड़वा ली उंगली… इस भारतीय बल्लेबाज के साथ हुई ‘अनहोनी’, मुश्किल में आई टीम


Vijay Hazare Trophy: जब कोई इन-फॉर्म क्रिकेटर अहम मैच से ठीक पहले चोटिल हो जाए, तो इसका पूरा असर टीम पर होता है. यही मुंबई की टीम के साथ हुआ. 12 जनवरी को जब मुंबई की टीम विजय हजारे ट्रॉफी के पहले क्वार्टरफाइनल मुकाबले में कर्नाटक के खिलाफ मैदान पर उतरी, तो उसका टॉप ऑर्डर बिखर गया. ऐसा इसलिए क्योंकि इस मुकाबले में वो खिलाड़ी नहीं खेला, जिसने इस सीजन कमाल की बैटिंग की थी. हर मैच में आकर वो तेजी से रन बनाता था, लेकिन इस नॉकआउट मुकाबले से ठीक पहले उसकी उंगली टूट गई. इसलिए वो मैदान पर नहीं उतर सका.

चोटिल होने वाला खिलाड़ी इस सीजन 21 छक्के लगा चुका था. ये कोई और नहीं बल्कि सरफराज खान हैं, जो उंगली की चोट के चलते इस क्वार्टरफाइनल से बाहर हैं. मुंबई टीम के स्टार बल्लेबाज सरफराज खान विजय हजारे ट्रॉफी में टीम को बढ़िया योगदान दे रहे थे. लेकिन कर्नाटक के खिलाफ होने वाले इस क्वार्टरफाइनल से ठीक पहले प्रैक्टिस सेशन के दौरान वो चोटिल हो गए.

सरफराज को आखिर हुआ क्या है?

टाइम्स ऑफ इंडिया ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि सरफराज को उस वक्त चोट लगी, जब वो अभ्यास के दौरान नेट्स पर साईराज पाटिल की गेंदों का सामना कर रहे थे. इसी दौरान एक गेंद उनकी उंगली पर लगी. वो दर्द से कराह उठे और मैदान छोड़ना पड़ा. चोट इतनी ताजा है कि उन्हें मैच से बाहर बैठना पड़ा. उनकी जगह ओपनर ईशान मूलचंदानी को शामिल किया गया है, लेकिन वो 32 गेंदों पर 2 चौकों की मदद से सिर्फ 20 रन बनाकर आउट हो गए.

Add Zee News as a Preferred Source


मुश्किल में टीम

सरफराज की गैरमौजूदगी में मुंबई टीम मुश्किल में दिख रही है. टीम ने 36 रनों पर पहला विकेट गंवाया, फिर 46 रनों पर दूसरा, 57 पर तीसरा और 60 रनों पर चौथा विकेट गिरा. ओपनर मूलचंदानी ने 27 जबकि अंगक्रिश रघुवंशी ने 20 रन बनाए. मुशीर खान 9 रन पर आउट हुए. कप्तान सिद्धेश लाड ने 28 रन किए. इसके बाद विकेटकीपर हार्दिक तोमर सिर्फ 1 रन बना पाए. खबर लिखे जाने तक मुंबई ने 37 ओवर का खेल होने तक 5 विकेट खोकर 146 रन बना लिए थे.

क्यों मुंबई के लिए बड़ा झटका है सरफराज की चोट?

सरफराज खान का चोटिल होना मुंबई के लिए इसलिए बड़ा झटका है, क्योंकि वो शानदार फॉर्म में चल रहे थे. इस सीजन के 6 मैचों की 5 पारियों में उन्होंने 190.56 की स्ट्राइक रेट से 303 रन ठोके थे, जिसमें 25 चौके और 21 छक्के शामिल थे. लीग स्टेज में जब वो आखिरी बार पंजाब के खिलाफ उतरे थे, तो 15 गेंदों पर अर्धशतक ठोककर इतिहास रचा था. वो लिस्ट ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज बने थे.

ये भी पढ़ें: सबसे बड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड तोड़ने से सिर्फ 5 कदम दूर हैं विराट कोहली, ये कर दिया तो खत्म हो जाएगी सचिन की बादशाहत



Source link