पूर्व पाक कप्तान रिजवान का करियर खत्म! अब वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल

पूर्व पाक कप्तान रिजवान का करियर खत्म! अब वर्ल्ड कप खेलना मुश्किल


Last Updated:

Muhammad Rizwan retired out in BBL: पाकिस्तान के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान को टी20 वर्ल्ड कप से पहले जोरदार झटका लगा है. मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हुए मोहम्मद रिजवान बिग बैश लीग में धीमी बल्लेबाजी के कारण रिटायर आउट हुए जिससे उनका टी20 वर्ल्ड कप में चयन संकट में है.

मोहम्मद रिजवान को बेइज्जत कर निकाला, ऑस्ट्रेलिया टी20 में बल्लेबाजी से रोका

नई दिल्ली. पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान मोहम्मद रिजवान की ऑस्ट्रेलिया के बिग बैश लीग में घनघोर बेइज्जती हुई है. सोमवार 12 जनवरी को उनकी टीम ने सुस्त बल्लेबाजी की वजह से बीच मैच में बल्लेबाजी से रोका और बाहर बुला लिया. उनको जबरदस्ती रिटायर आउट होना पड़ा. रिजवान मेलबर्न रेनेगेड्स के लिए खेलते हैं. उनको सिडनी थंडर के खिलाफ मुकाबले में बिना आउट हुए ही विल सदरलैंड के लिए बल्लेबाजी छोड़ वापस लौटने के लिए कहा गया. इस घटना के बाद अब उनके टी20 वर्ल्ड कप खेलने पर भी संकट के बाद छा गए हैं. बिग बैश में वो रन बनाकर अपनी दावेदारी पेश करना चाहते थे लेकिन चयनकर्ता उनकी धीमी बैटिंग के बाद टी20 में शायद ही मौका देंगे.

खराब फॉर्म की वजह से पाकिस्तान टीम की कप्तानी गंवाने वाले मोहम्मद रिजवान मैच बिग बैश में भी रन बनाने को तरसते नजर आए. उन्होंने 23 गेंद में सिर्फ 26 रन बनाए, जिसमें दो चौके और एक छक्का शामिल था. विकेटकीपर-बल्लेबाज ने पावर सर्ज के दौरान रेनेगेड्स के लिए सबसे ज्यादा गेंद खेलीं, लेकिन वह रन गति नहीं बढ़ा सके, जिसके चलते टीम मैनेजमेंट ने उन्हें सदरलैंड के लिए वापस बुला लिया. इस पल ने रिजवान को बीबीएल में रिटायर आउट होने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी का अनचाहा रिकॉर्ड दे दिया.



Source link