फर्जी शस्त्र लाइसेंस: छह पर FIR , संदेही भी पकड़ाया – Bhind News

फर्जी शस्त्र लाइसेंस:  छह पर FIR , संदेही भी पकड़ाया – Bhind News



फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में पुलिस ने छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। ये वे लोग हैं, जिनके नाम से फर्जी लाइसेंस जारी किए गए थे। पुलिस जब आरोपियों की तलाश में उनके पते पर पहुंची, तो सभी पते फर्जी निकले। कुछ संदेहियों को हिरासत में लेकर पूछताछ क

.

आर्म्स शाखा प्रभारी रोहित सिंह भदौरिया ने देहात थाने में अजीत सिंह, गौरव सिंह भदौरिया, हेमंत राजेंद्र देवरे, राहुल दौलत पाटिल, जावेद अनवर और मो. राशिद के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया। डीआईजी व एसपी डॉ. असित यादव ने जांच के लिए अलग-अलग टीमें गठित की हैं। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने आर्म्स रिकॉर्ड की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति बनाई है।

छह लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। आरोपियों के जो पते लिखे थे, वह फर्जी हैं। इस मामले में अलग-अलग लोगों से पूछताछ की जा रही है। – मुकेश शाक्य, टीआई देहात थाना फर्जी शस्त्र लाइसेंस के मामले में जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। यह कमेटी जांच करेगी कि कहीं शासकीय रिकॉर्ड में कोई छेड़छाड़ तो नहीं की गई। इसके अलावा जांच के अन्य बिंदु भी हैं। – किरोड़ीलाल मीना, कलेक्टर



Source link