फ्रॉन्क्स ने नेक्सॉन को ‘पटका’ तो स्कॉर्पियो ने क्रेटा की ‘हेकड़ी’ निकाली, ये हैं दिसंबर की टॉप 10 कारें

फ्रॉन्क्स ने नेक्सॉन को ‘पटका’ तो स्कॉर्पियो ने क्रेटा की ‘हेकड़ी’ निकाली, ये हैं दिसंबर की टॉप 10 कारें


नई दिल्ली. दिसंबर 2025 भारतीय ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के लिए फायदेमंद महीना साबित हुआ, जिसमें सभी सेगमेंट्स में 40 लाख से ज्यादा यूनिट्स की बिक्री हुई. मारुति सुजुकी ने बाजार में अपनी बढ़त बरकरार रखी और 37.3% सालाना ग्रोथ दर्ज की. इसके बाद महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा मोटर्स और हुंडई मोटर इंडिया का स्थान रहा. एसयूवी की मांग इस दौरान सबसे ज्यादा रही. इसमें सबसे दिलचस्प बात ये है कि महिंद्रा ने अपने कॉम्पटिटर जैसे टाटा और हुंडई को पीछे छोड़ते हुए दिसंबर में इंडिया का सबसे बड़ा कार ब्रांड रहा. इससे महिंद्रा पर ग्राहकों के बढ़ते विश्वास का पता चलता है. साफ है कि आने वाले समय में महिंद्रा की नजर एक बड़े मार्केट शेयर पर है.

फ्रॉन्क्स बनी बेस्टसेलर
मारुति सुजुकी फ्रॉन्क्स दिसंबर 2025 में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी (असल में एक कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर) रही, जिसकी कुल 20,706 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 10,752 यूनिट्स बिकी थीं. इस तरह कंपनी ने 93% सालाना ग्रोथ हासिल की. टाटा नेक्सॉन ने 19,375 यूनिट्स की बिक्री के साथ दूसरा स्थान पाया, जबकि पिछले साल इसी महीने 13,536 यूनिट्स बिकी थीं.

ब्रेजा 3 पर खिसकी
मारुति ब्रेज़ा ने 17,704 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरा सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी का स्थान हासिल किया, इसके बाद टाटा पंच का नंबर रहा. टाटा मोटर्स ने पंच की 15,980 यूनिट्स बेचीं, जबकि दिसंबर 2024 में 15,073 यूनिट्स बिकी थीं, जिससे कंपनी को 6% की मामूली सालाना ग्रोथ मिली.

स्कॉर्पियो ने क्रेटा को पछाड़ा
दिलचस्प बात यह रही कि महिंद्रा स्कॉर्पियो (स्कॉर्पियो एन + स्कॉर्पियो क्लासिक) ने मिडसाइज सेगमेंट की लीडर हुंडई क्रेटा को पीछे छोड़ दिया. महिंद्रा ने पिछले महीने स्कॉर्पियो की कुल 15,885 यूनिट्स बेचीं, जबकि क्रेटा की 13,154 यूनिट्स बिकीं.

बोलेरो भी टॉप 10 में
कुल 10,611 यूनिट्स की बिक्री के साथ महिंद्रा बोलेरो दिसंबर 2025 में सातवीं सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी रही. हुंडई वेन्यू ने 10,322 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि दिसंबर 2024 में 10,265 यूनिट्स बिकी थीं, जबकि नवंबर 2025 में इसे जेनरेशन अपग्रेड भी मिला था.

महिंद्रा XUV 3XO
महिंद्रा XUV 3XO ने 9,422 यूनिट्स की बिक्री और 35% सालाना ग्रोथ के साथ लिस्ट में नौवां नंबर पाया. किया सॉनेट ने टॉप 10 को पूरा किया, जिसकी 9,418 यूनिट्स बिकीं, जबकि पिछले साल इसी महीने 3,337 यूनिट्स बिकी थीं. इस सबकॉम्पैक्ट एसयूवी ने 182% की जबरदस्त सालाना ग्रोथ दर्ज की.



Source link