टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली आजकल बेहद ही शानदार फॉर्म में नजर आ रहे हैं. उन्होंने न्यूजीलैंड के खिलाफ शुरुआती पहले मैच में बेहद ही शानदार बल्लेबाजी की. वह शतक जमाते-जमाते रह गए और 1 बार फिर नर्वस 90s का शिकार हो गए, हालांकि, उन्होंने 93 रनों की पारी खेली और उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच के खिताब से भी नवाजा गया. वह भले ही इस मैच में शतक से चूक गए, लेकिन दूसरे वनडे मैच में विराट कोहली के पास एक गजब का कीर्तिमान रचने का मौका होगा. वह मात्र 1 रन बनाते ही सचिन के प्रचंड रिकॉर्ड को ध्वस्त कर देंगे. वह ऐसा करते ही भारत की ओर से वनडे क्रिकेट में न्यूजीलैंड के खिलाफ ऐसा करने वाले नंबर 1 खिलाड़ी बन जाएंगे.
सचिन का रिकॉर्ड होगा ध्वस्त
गौरतलब है कि किंग कोहली ने अपने अभी तक के वनडे करियर में अभी तक न्यूजीलैंड के खिलाफ खेले 34 मैचों की 34 पारियों में 56.89 की धमाकेदार बल्लेबाजी औसत से 1750 रन बनाने का कारनामा किया है. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 154 रनों का रहा है. वहीं, कोहली ने ओवरऑल 6 शतक और 10 अर्धशतक जड़ने का कारनामा किया है. खास बात यै है कि सचिन ने भी अपने करियर में न्यूजीलैंड के खिलाफ ओवरऑल 1750 रन बनाने का रिकॉर्ड कायम किया है. दोनों ही खिलाड़ी संयुक्त रूप से बराबरी पर हैं.
महज 1 रन दूर
बता दें कि विराट कोहली 14 जनवरी से खेले जाने वाले दूसरे वनडे मुकाबले में महज 1 रन बनाते ही सचिन तेंदुलकर के रिकॉर्ड को भी बुरी तरह से ध्वस्त कर देंगे. कोहली और सचिन दोनों ही अभी 1750 रनों के साथ एक बराबरी पर खड़े हैं. ऐसे में विराट के पास एक और ऐतिहासिक कीर्तिमान रचने का गजब का मौका होगा.
जबरदस्त फॉर्म में हैं विराट
विराट कोहली इन दिनों बेहद ही शानदार फॉर्म में है इस बात का उदाहरण उनके आंकड़े भी हैं. कोहली अभी तक खेले पिछले 5 वनडे मैचों में लगातार 5 पचासे जड़ चुके हैं. वह गजब की लय में नजर आ रहे हैं. इस चीज की शुरुआत हुई जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अर्धशतक ठोका और उसके बाद कोहली ने बैक टू बैक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में पहले 2 शतक फिर अर्धशतक और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मुकाबले में फिफ्टी ठोकर उन्होंने अपनी मन्सा जाहिर कर दी कि उनके इरादे क्या होने वाले हैं. आगे आने वाले मैचों में भी कोहली जबरदस्त प्रदर्शन कर वनडे विश्व कप के लिए अपना दावा और भी ज्यादा मजबूत करना चाहेंगे.
ये भी पढ़ें: भारत के खिलाफ वनडे में 5 सबसे सफल रन चेज, अफ्रीका से लेकर इन बड़ी टीमों ने दी है कई बार मात