भारत के खिलाफ वनडे में 5 सबसे सफल रन चेज, अफ्रीका से लेकर इन बड़ी टीमों ने दी है कई बार मात

भारत के खिलाफ वनडे में 5 सबसे सफल रन चेज, अफ्रीका से लेकर इन बड़ी टीमों ने दी है कई बार मात


भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गए पहले वनडे मुकाबले में टीम इंडिया ने 300+ के आंकड़े को बड़े ही आसानी से चेज कर लिया है. खास बात ये है कि इंडियन टीम अब वनडे क्रिकेट इतिहास में सबसे ज्यादा 300 + आंकड़े को चेज करने वाली दुनिया की नंबर 1 टीम है. उसने इस मामले में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को भी कोसों पीछे छोड़ दिया है, लेकिन आज हम यहां बात करने वाले इसके एकदम ही विपरीत आंकड़े के बारे में. दरअसल, हम आपको बताएंगे टीम इंडिया के खिलाफ 5 सबसे सफल रन चेज करने वाली टीमों के बारे में.

भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए वनडे मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका की टीम ने टीम इंडिया के खिलाफ अभी तक का सबसे सफल टारगेट को चेज कर लिया है. टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए बोर्ड पर 359 रनों का विशाल लक्ष्य खड़ा कर दिया था. इसके बाद कयास लगाए जा रहे थे टीम इंडिया ये मुकाबला बड़े ही असानी से जीत जाएगी, लेकिन भारतीय गेंदबाज इस टारगेट को डिफेंड नहीं कर पाए और दक्षिण अफ्रीका की टीम ने बड़े ही असानी से ये टारगेट चेज कर लिया.

भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया
साल 2019 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 359 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में बल्लेबाजी करते हुए कंगारू टीम ने मोहाली के मैदान पर भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई की और यह मैच महज 47.3 ओवर में ही अपने नाम कर लिया. इस मैच में भारतीय बल्लेबाजों ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया था, लेकिन ये मैच गेंदबाज बचा नहीं पाए.

Add Zee News as a Preferred Source


भारत बनाम न्यूजीलैंड
लिस्ट में तीसरे नंबर पर भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेले गया मुकाबला है. साल 2020 में हैमिल्टन में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 348 रनों का लक्ष्य खड़ा किया था. जवाब में न्यूजीलैंड की टीम ने महज 48 ओवर में 6 विकेट पर 348 रन बना डाले और यह मैच शानदार अंदाज में अपने नाम किया.

भारत बनाम इंग्लैंड
भारत और इंग्लैंड के बीच साल 2021 में पुणे में खेले गए मुकाबले में इंग्लैंड ने अपने नाम पर अनोखा कीर्तिमान कायम किया.  इंडियन टीम ने 50 ओवरों में 6 विकेट खोकर 336 रन बनाए थे, जवाब में इंग्लैंड की टीम ने बड़े ही शानदार अंदाज में यह मुकाबला 43.3 ओवर में ही बड़े असानी से हासिल कर लिया. 

भारत बनाम श्रीलंका
लिस्ट में पांचवां और आखिरी नाम श्रीलंका का है. भारत और श्रीलंका के बीच साल 2017 में खेले गए मुकाबले में टीम इंडिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 6 विकेट खोकर 321 रन बनाए थे. जवाब में श्रीलंका की टीम ने ये मुकाबला  2 ओवर रहते ही अपने नाम कर लिया.

ये भी पढ़ें: छक्के के साथ बदला इतिहास, राहुल ने छीना कोहली का ताज, निशाने पर कैप्टन कूल का प्रचंड रिकॉर्ड



Source link