ये चोर तो नासमझ! रीवा में सर्राफा चोरी केस का गजब खुलासा, Video देख पकड़ लेंगे सिर, पहुंचा जेल

ये चोर तो नासमझ! रीवा में सर्राफा चोरी केस का गजब खुलासा, Video देख पकड़ लेंगे सिर, पहुंचा जेल


Last Updated:

Rewa Crime News: रीवा में सर्राफा दुकान चोरी का गजब खुलासा हुआ है. चोर की लत ने उसको पकड़ा दिया. तीन लाख के चांदी जेवर भी बरामद हो गए. उसका साथी भी पकड़ा गया. जानें पुलिस का खुलासा…

चोर का वायरल फुटेज.

Rewa News: रीवा में सर्राफा दुकान में हुई चोरी की वारदात का सिटी कोतवाली पुलिस ने सनसनीखेज खुलासा किया है. नकाबपोश चोर की एक छोटी-सी लापरवाही ने उसे सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. गुटका खाने की आदत के चलते चोर ने नकाब हटाया और सीसीटीवी में उसकी असली तस्वीर कैद हो गई, जिससे पुलिस को अहम सुराग मिला. दो आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने करीब डेढ़ किलो चांदी के जेवरात बरामद किए हैं, जिनकी कीमत लगभग तीन लाख आंकी गई है.

मामला उपरहटी इलाके का है. सर्राफा व्यापारी विनोद कुमार खंडेलवाल 6 जनवरी 2026 की शाम घर का दरवाजा बंद कर मोहल्ले में सामान लेने गए थे. इसी बीच शातिर बदमाश घर में घुसा और सर्राफा दुकान से चांदी के जेवर चुराकर फरार हो गया. भागते समय कुछ जेवर रास्ते में गिर गए. घटना की सूचना पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज की जांच में बदमाश वारदात से कुछ मिनट पहले नकाब हटाकर गुटका खाते नजर आया.

चोरी की बात कबूल की
फुटेज से पुलिस ने आरोपी की पहचान राजेश सोनी (पिता रमेश प्रसाद सोनी, निवासी तरहटी) के रूप में की. पूछताछ में राजेश ने अपने साथी चिराग माधवानी उर्फ चिकू (पिता सुनील कुमार माधवानी, निवासी फोर्ट रोड) के साथ मिलकर चोरी करने की बात कबूल की. पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया.

इतने जेवरात बरामद
आरोपियों से बरामद जेवरात में चांदी की चेन, अंगूठियां और अन्य आभूषण शामिल हैं. थाना प्रभारी ने बताया, गुटका खाने के लिए नकाब हटाना बदमाश की सबसे बड़ी गलती साबित हुई, जो सीसीटीवी में कैद हो गई. पुलिस अब दोनों की अन्य अपराधिक घटनाओं में संलिप्तता की जांच कर रही है. यह घटना शहर में चर्चा का विषय बनी हुई है. पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना हो रही है. पुलिस ने भी अपील की कि संदिग्ध गतिविधियां देखें तो तुरंत सूचित करें.

About the Author

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

ये चोर तो नासमझ! सर्राफा चोरी केस का गजब खुलासा, Video देख पकड़ लेंगे सिर



Source link