रीवा में रास्ता रोकने पर विवाद, बैंककर्मी का सिर फोड़ा: विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर पत्नी-बच्चे को भी पीटने का आरोप – Rewa News

रीवा में रास्ता रोकने पर विवाद, बैंककर्मी का सिर फोड़ा:  विश्वविद्यालय में पदस्थ प्रधान आरक्षक पर पत्नी-बच्चे को भी पीटने का आरोप – Rewa News


रीवा के बिछिया थाना क्षेत्र में कार निकालने को लेकर हुए विवाद में एक बैंककर्मी और उनके परिवार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। घटना राम निरंजन नगर की है, जहां पड़ोसी के घर चल रहे निर्माण कार्य के कारण सड़क पर सामान रखा था। कार निकालने में हुई परेशा

.

सड़क पर रखी थी मिक्सर मशीन

जानकारी के मुताबिक, बैंककर्मी मृदुल प्रसाद पटेल अपने गांव से वापस लौट रहे थे। उनके घर के पास चौबे परिवार द्वारा मकान निर्माण कराया जा रहा है। सड़क पर ही मिक्सर मशीन और निर्माण सामग्री रखी होने की वजह से उन्हें कार निकालने में परेशानी हो रही थी। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई।

दूसरे इलाके से भाई को बुलाकर की मारपीट

आरोप है कि विवाद बढ़ने पर चौबे परिवार के लोगों ने बैंककर्मी के साथ मारपीट शुरू कर दी। उन्होंने मृदुल के सिर पर रॉड से हमला किया, जिससे उन्हें गंभीर चोटें आईं। जब पति को पिटता देख उनकी पत्नी और बच्चा बीच-बचाव के लिए आए, तो आरोपियों ने उनके साथ भी मारपीट की। पीड़ित दंपती का आरोप है कि आरोपियों ने विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र से अपने भाई को भी मौके पर बुला लिया था, जिसने मारपीट में हिस्सा लिया।

प्रधान आरक्षक की भूमिका की जांच

बिछिया थाना प्रभारी मनीषा उपाध्याय ने बताया कि पीड़ित दंपती का मेडिकल परीक्षण कराया गया है और मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। यह भी जांच का विषय है कि घटना में कोई प्रधान आरक्षक शामिल था या नहीं। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दोषियों पर कार्रवाई की जाएगी।



Source link