व्यापारियों के रोकड़ा की रक्षा करते हैं हनुमान, 500 साल पुराना है रोकड़िया मंदिर का इतिहास, महाराष्ट्र,गुजरात से आते हैं भक्त

व्यापारियों के रोकड़ा की रक्षा करते हैं हनुमान, 500 साल पुराना है रोकड़िया मंदिर का इतिहास, महाराष्ट्र,गुजरात से आते हैं भक्त


Last Updated:

Burhanpur news: रोकड़िया हनुमान मंदिर चमत्कारी मंदिर है. ऐसी मान्यता हैं कि हनुमान जी व्यापारियों की रोकड की रक्षा करते थे. इसलिए इस मंदिर का नाम रोकड़िया हनुमान पड़ा. हनुमान जी का चमत्कार ऐसा है कि यहां पर जो भी भक्त व्यापार और संतान के लिए मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी हो जाती है.

ख़बरें फटाफट

बुरहानपुर: बुरहानपुर जिले में उतावली नदी के तट पर प्राचीन श्री रोकडिया हनुमान मंदिर है. यह मंदिर की मान्यता है कि यहां पर जो भी भक्त व्यापार मन्नत मांगने के लिए जाता है. उसकी मन्नत पूरी हो जाती है. मंदिर समिति के नरेंद्र वाणी ने जानकारी देते हुए बताया कि यहां पर जैसे ही साल की शुरुआत होती है तो सबसे पहला और सबसे बड़ा मेला इस मंदिर पर लगता है इस मंदिर पर लाखों की संख्या में भक्त दर्शन पूजन करने के लिए पहुंचते हैं. यह मंदिर काफी चमत्कारी मंदिर है.

इस मंदिर की खासियत है कि यहां पर हनुमान जी की प्रतिमा तिल तिल बढ़ती है और यहां पर जो भी भक्त श्रद्धा भाव से हनुमान जी के दर्शन करता है उनकी मन्नत पूरी हो जाती है. व्यापार शादी विवाह और संतान के लिए लोग सबसे अधिक मन्नत मांगते हैं. यह मंदिर करीब 400 से 500 साल पुराना बताया जाता है.

व्यापारियों के रोकड़े की करते हैं रक्षा

लोकल 18 की टीम ने जब मंदिर समिति के आनंद साल्वे से बात की तो उन्होंने बताया कि यह मंदिर चमत्कारी मंदिर है. ऐसी मान्यता हैं कि हनुमान जी व्यापारियों की रोकड की रक्षा करते थे. इसलिए इस मंदिर का नाम रोकड़िया हनुमान पड़ा. हनुमान जी का चमत्कार ऐसा है कि यहां पर जो भी भक्त व्यापार और संतान के लिए मन्नत मांगता है उसकी मन्नत पूरी हो जाती है. इस मंदिर की एक और खासियत है कि यहां पर एक बार भी भक्त दर्शन पूजन करके आशीर्वाद लेता है तो उसकी मन्नत पूरी हो जाती है. इसलिए यह मंदिर काफी खास है और साल में दोबारा मेले का आयोजन होता है हनुमान जन्मोत्सव और रोकड़िया पूनम के अवसर पर मेले का आयोजन होता है.

एमपी, महाराष्ट्र, गुजरात से आते हैं भक्त

पुजारी संदीप शुक्ला से बात की तो उन्होंने बताया कि इस मंदिर पर मध्य प्रदेश महाराष्ट्र और गुजरात से सबसे अधिक भक्त दर्शन पूजन करने के लिए आते हैं. यहां पर मेले का भी आयोजन होता है. मेले में लाखों की संख्या में भक्त दर्शन करते हैं. यह काफी चमत्कारी मंदिर होने के कारण लोग यहां पर पहुंचते हैं. हनुमान जी की प्रतिमा तिल तिल बढ़ती है. अभी फिलहाल में हनुमान जी की प्रतिमा की यदि हाइट की बात करें तो करीब 6 फीट की हो गई है.

About the Author

Rajneesh Kumar Yadav

मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें

homemadhya-pradesh

व्यापारियों के रोकड़ा की रक्षा करते हैं हनुमान जी, 500 साल पुराना है इतिहास



Source link