सीएम मोहन ने कहा- नवाचार बनते हैं विकास का आधार: सीएस अनुराग ने कहा- जेन-जी, जेन अल्फा की दुनिया के युवा तैयार कर रहे स्टार्ट अप – Bhopal News

सीएम मोहन ने कहा- नवाचार बनते हैं विकास का आधार:  सीएस अनुराग ने कहा- जेन-जी, जेन अल्फा की दुनिया के युवा तैयार कर रहे स्टार्ट अप – Bhopal News



रविन्द्र भवन में स्टार्ट अप कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि युवा ही देश को नई सोच और नई दिशा की ओर ले जाते हैं। इनके नवाचार ही विकास का आधार बनते हैं। इसलिए नवाचारों को प्रोत्साहन देना है। उधर मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि आज जेन-जी और जेन-अल्फा की दुनिया के युवा स्टार

.

भारतीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाने में स्टार्ट-अप का योगदान अतुलनीय है। भारत, दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्ट-अप इको-सिस्टम बन चुका है।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने सोमवार को रविंद्र भवन में 2 दिवसीय मध्यप्रदेश स्टार्ट-अप समिट-2026 के दौरान 156 स्टार्ट-अप को 2.5 करोड़ रुपए से अधिक की प्रोत्साहन राशि तथा मुख्यमंत्री उद्यम क्रांति योजना में 21 स्टार्ट-अप को 8.17 करोड़ रुपए से अधिक की ऋण राशि सिंगल क्लिक से भेजी।

समिट में सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम विभाग के साथ फेडरेशन ऑफ इंडिया एक्सपोर्ट आर्गेनाइजेशन के साथ पंचवर्षीय एमओयू सहित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया, कार्वी स्टार्ट-अप लैब्स और स्टार्ट-अप मिडिल ईस्ट के बीच समझौता ज्ञापन (एमओयू) भी किए गए। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश में स्थापित सफल स्टार्ट-अप पर केंद्रित एक बुकलेट का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने कहा कि नवाचारों और स्टार्ट-अप को प्रोत्साहन देने वाली नीतियां मध्यप्रदेश में लागू हैं। आज इंदौर में ही 2200 से अधिक स्टार्ट-अप काम कर रहे हैं। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री चैतन्य काश्यप ने कहा कि युवा शक्ति अपनी क्षमताओं के बल पर दुनिया को बदल सकती है। राज्य सरकार ने स्टार्ट-अप पॉलिसी 2025में नवाचारों को प्रोत्साहित करने की शुरुआत की है। नए विचारों के साथ स्टार्ट-अप शुरू करने वाले उद्यमियों को इन्क्यूबेशन सेंटर के माध्यम से 10 हजार रुपए की प्राथमिक सहायता प्रदान की जा रही है। राज्य सरकार हर वक्त नए स्टार्ट-अप और नए आइडियाज के साथ खड़ी है।

जेन जी और जेन अल्फा की दुनिया के युवा लगा रहे स्टार्ट अप

मुख्य सचिव अनुराग जैन ने कहा कि आज जेन-जी और जेन-अल्फा की दुनिया के युवा स्टार्ट-अप स्थापित कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने पहली बार 16 जनवरी 2016 को भारत में स्टार्ट-अप इंडिया, स्टैंड-अप इंडिया की शुरुआत की। प्रदेश में अब एक दिन में कोई कंपनी शुरू हो सकती है, जबकि जर्मनी जैसे विकसित देश में इसके लिए 22 दिन लगते हैं। देश के युवाओं की कल्पना को आकार देने का काम स्टार्ट-अप ने किया है। युवा उद्यमी समाज की समास्याओं को पहचानें और स्टार्ट-अप के माध्यम से उन्हें सॉल्व करें। तकनीक से स्वयं को हमेशा अपडेट रखें। असफलता से कभी न डरें। राज्य सरकार युवाओं के साथ नवाचारी आइडियाज पर काम करने के लिए हमेशा तैयार है।

एमपी में 6500 से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट अप-राघवेंद्र

प्रमुख सचिव, औद्योगिक नीति एवं निवेश प्रोत्साहन राघवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश में 6500 से अधिक रजिस्टर्ड स्टार्ट-अप संचालित हो रहे हैं। इनमें से 3100 से अधिक स्टार्ट-अप को महिलाएं लीड कर रही है। राज्य सरकार ने पिछले साल नई स्टार्ट-अप नीति लागू की है। राज्य सरकार नवाचारी सोच के साथ स्टार्ट-अप की संख्या 10 हजार तक पहुंचाना चाहती हैं। स्टार्ट-अप को फंड्स का ग्रांट और इंसेंटिव सब्सिडी दी जा रही है। मध्यप्रदेश में संचालित 47 प्रतिशत स्टार्ट-अप का नेतृत्व महिलाओं के हाथों में है।

युवा उद्यमियों ने रखी बात

“इंश्योरेंस देखो” स्टार्ट-अप के फाउंडर एंड सीईओ युवा उद्यमी अंकित अग्रवाल ने कहा कि वर्तमान युवा उद्यमी देश की सभी समस्याओं को दूर करने पर ध्यान देता है। युवा उद्यमी आइडिया लेकर आएंगे, तो केंद्र और राज्य सरकार हर संभव मदद करेगी।

आविष्कार ग्रुप स्टार्ट-अप के फाउंडर विनीत राय ने कहा कि वे आईआईएफएम से पढ़ाई करने के बाद 30 साल बाद भोपाल लौटे हैं। उन्होंने बताया कि 5000 रुपए से अपने व्यवसाय की शुरुआत की थी। उन्होंने युवाओं से आहवान किया कि सिर्फ पैसा बनाने के बारे में ही नहीं सोचना है, बल्कि अपने जीवन मूल्यों को भी हमेशा साथ रखना है।

स्टार्ट-अप समिट में आयुक्त एमएसएमई दिलीप कुमार, अंजु गुप्ता, अनुराग असाटी, आदित्य चौरसिया, डॉ. मयूर सेठी, महावीर प्रताप शर्मा, खुशवंत जैन, प्रदीप करमबेलकर, अर्चना जहांगीरदार सहित बड़ी संख्या में युवा उद्यमी उपस्थित थे।

कार्यक्रम में इन्हें मिला है सम्मान

  • सर्वश्रेष्ठ युवा उद्यमी कैटेगरी – इशिता मोदी, वरुण रहेजा, तेजस जैन,
  • सर्वश्रेष्ठ महिला उद्यमी कैटेगरी – राशि बहल मेहरा, डॉ. हिमांशा सिंह, उर्वशी पोरवाल
  • सर्वश्रेष्ठ ग्रोथ स्टार्ट-अप कैटेगरी -आरिफ कुरैशी, सावन लड्डा, आरती एवं गोविंद अग्रवाल
  • अर्ली स्टेट्स स्टार्ट-अप कैटेगरी – पुल्ला क्रजवानी, यश सेठिया, श्रुति गर्ग
  • बेस्ट इनोवेशन स्टार्ट-अप कैटेगरी – भरत कृतवानी, शुभम सिंह, प्रतीक वत्स, दीपेश श्रीवास्तव
  • बेस्ट रूरल स्टार्ट-अप कैटेगरी – वंदना मिश्रा, आशी बिथरे, डॉ. विशेष कासलीवाल
  • बेस्ट इंक्यूबेटर्स कैटेगरी- रोनॉल्ड फर्नांडिस, डॉ. आकाश राय, डॉ. क्रिस्ट पॉल, डॉ. अनुराग राय

इन्हें मिला हैकेथॉन अवॉर्ड

  • कोड इट कैटेगरी -विनर राहुल राय, रनर-अप जयेश टोटले
  • बिल्ड इट केटैगरी- विनर मुस्कान खरे, रनर-अप पलक रघुवंशी
  • शिप इट कैटेगरी- विनर डॉ. निलय शर्मा, रनर-अप सुनीता रघुवंशी



Source link