Gwalior में 31 दिनों तक रिटायर्ड अफसर रहे डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने ऐंठे 1 करोड़ 12 लाख

Gwalior में 31 दिनों तक रिटायर्ड अफसर रहे डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने ऐंठे 1 करोड़ 12 लाख


Last Updated:

Gwalior Digital Arrest: एमपी के ग्वालियर में ठगों ने CBI अधिकारी बनकर रिटायर्ड रजिस्ट्रार बिहारी लाल गुप्ता को 31 दिन तक डिजिटल अरेस्ट में रखकर 1 करोड़ 12 लाख रुपये की साइबर ठगी की. वाट्सएप कॉल के जरिए डर और दबाव बनाकर रकम ट्रांसफर कराई गई.

सुशील कौशिक, 

Gwalior Digital Arrest: ग्वालियर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. ठगों ने खुद को CBI अधिकारी बताकर एक रिटायर्ड अफसर को डिजिटल अरेस्ट में रखा और 1 करोड़ 12 लाख रुपये की ठगी कर ली.पीड़ित रिटायर्ड रजिस्ट्रार बिहारी लाल गुप्ता को ठगों ने वाट्सएप कॉल के जरिए संपर्क किया. आरोपियों ने दावा किया कि वे CBI से बोल रहे हैं और किसी गंभीर मामले में जांच चल रही है. इसके बाद डर और दबाव बनाकर उन्हें 16 नवंबर से 17 दिसंबर तक करीब 31 दिनों तक डिजिटल अरेस्ट में रखा गया.

अलग-अलग बहानों से कई बार पैसे लिए
इस दौरान ठगों ने अलग-अलग बहानों से रिटायर्ड अफसर से कई बार पैसे ट्रांसफर कराए. कुल मिलाकर 31 दिनों में 1 करोड़ 12 लाख रुपये ठगों के खातों में ट्रांसफर करा लिए गए. जब पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ तो उन्होंने क्राइम ब्रांच में शिकायत दर्ज कराई. इस मामले की गंभीरता को देखते हुए 11 जनवरी को क्राइम ब्रांच ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

पुलिस अब साइबर ट्रांजैक्शन, कॉल डिटेल और बैंक खातों के आधार पर ठगों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है. पुलिस ने लोगों से अपील की है कि किसी भी अनजान कॉल या डिजिटल अरेस्ट जैसी धमकियों से सतर्क रहें और तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें.

About the Author

Deepti Sharma

Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें

homemadhya-pradesh

Gwalior में रिटायर्ड अफसर रहे डिजिटल अरेस्ट, ठगों ने ऐंठे 1 करोड़ 12 लाख



Source link