IND vs NZ ODI Series: टीम इंडिया इस वक्त न्यूजीलैंड के खिलाफ अपने घर में तीन मैचों की वनडे सीरीज खेल रही है. इस सीरीज के आगाज से अब तक भारत को 2 बड़े झटके लग चुके हैं. सीरीज से पहले जहां ऋषभ पंत चोटिल हुए हुए थे तो वहीं पहले वनडे के दौरान ऑलराउंडर वाशिंगटन सुंदर भी चोटिल होकर बचे हुए दोनों मैच से बाहर हो गए हैं.
भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने उनके रिपलेसमेंट का ऐलान भी कर दिया है. बीसीसीआई ने दिल्ली के धाकड़ ऑलराउंडर आयुष बडोनी मौका दिया है. 26 साल का ये खिलाड़ी इन दिनों विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में खेल रहा है.
खबर अपडेट हो रही है…