अशोकनगर में आज कई इलाकों बिजली ठप: शंकर कॉलोनी, नहर कॉलोनी, बालाजीधाम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई – Ashoknagar News

अशोकनगर में आज कई इलाकों बिजली ठप:  शंकर कॉलोनी, नहर कॉलोनी, बालाजीधाम कॉलोनी समेत कई इलाकों में बंद रहेगी सप्लाई – Ashoknagar News



अशोकनगर में मंगलवार 13 जनवरी 2026 को बिजली कटौती रहेगी। मध्यक्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी ने बताया कि 33/11 केवी अशोकनगर उपकेंद्र पर केबल की क्षमता बढ़ाने और पुराने केबल बदलने का काम किया जाएगा।

.

कंपनी के अनुसार, यह काम केंद्र सरकार की आरडीएसएस योजना के तहत किया जा रहा है। इसके चलते सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक शहर के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति बंद रहेगी।

इन क्षेत्रों में प्रभावित रहेगी बिजली सप्लाई

करवला फीडर क्षेत्र- शंकर कॉलोनी, नहर कॉलोनी, बालाजीधाम कॉलोनी और गोकुल धाम कॉलोनी में बिजली नहीं रहेगी।

मेन बाजार फीडर क्षेत्र- कलारी मोहल्ला, तार वाले बालाजी मंदिर की एडवांस वाली गली, भारत पेट्रोल पंप क्षेत्र, मिलन चौराहा, पानी की टंकी और आसपास के इलाकों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

बिजली कंपनी ने बताया कि काम की स्थिति के अनुसार बिजली बंद या चालू होने के समय में बदलाव किया जा सकता है। नागरिकों से आवश्यक कार्य पहले निपटाने की अपील की गई है।



Source link