हाथियों के झुंड को देखकर सड़क पर रुका वाहन।
उमरिया के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व में जंगली हाथियों की गतिविधियां बढ़ गई हैं। पतौर-पनपथा मार्ग पर लगभग 20 हाथियों का एक झुंड सड़क पार करता हुआ जंगल की ओर चला गया। इस घटना का एक वीडियो भी मंगलवार को सामने आया है।
.
हाथियों को सड़क पर देखकर दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं और बड़ी संख्या में लोग वीडियो बनाने के लिए जमा हो गए। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
टाइगर रिजर्व में लगातार जंगली हाथियों के ठिकाना बनाने और उनकी बढ़ती सक्रियता के कारण आसपास के ग्रामीण दहशत में रहते हैं। हाथी कभी गांव के नजदीक तो कभी सड़क पार करते हुए दिखाई देते हैं।
सड़क पार करता हाथियों का झुंड।
हाथियों के सड़क पर दिखने की जानकारी मिलते ही प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और उनकी निगरानी शुरू कर दी। पनपथा मार्ग पर हाथियों के दिखाई देने के बाद टाइगर रिजर्व की टीम उनकी निगरानी में जुट गई है, ताकि वे गांवों के नजदीक न जा सकें।
टीम तैनात, ग्रामीणों को कर रहे अलर्ट
बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के सहायक संचालक भरा गायकवाड़ ने बताया कि जंगली हाथियों की निगरानी के लिए टीम तैनात की गई है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में जंगली हाथियों को लेकर लगातार सतर्कता बरती जा रही है और ग्रामीणों को भी सतर्क रहने की सलाह दी जाती है।
हाथियों की अन्य तस्वीरें…


