Indian Cricket Team: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला राजकोट में बुधवार (13 जनवरी) को खेला जाएगा. टीम इंडिया की नजर इस मैच को जीतकर सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त हासिल करने पर होगी. उसने पहले वनडे मैच में कीवी टीम को 4 विकेट से हारा था. यह मुकाबला वडोदरा में खेला गया था. यहां के कोटाम्बी स्टेडियम में पहली बार कोई मेंस इंटरनेशनल मैच खेला गया. यह भारत में 51वां वनडे वेन्यू और वडोदरा में तीसरा वेन्यू बन गया.
वडोदरा के 3 स्टेडियम में मेंस टीम के मैच
गुजरात का यह शहर तीन अलग-अलग पुरुषों के इंटरनेशनल वेन्यू वाले शहरों की एक खास लिस्ट में शामिल हो गया है. वडोदरा में कोटाम्बी से पहले मोती बाग और रिलायंस स्टेडियम में भारत इंटरनेशनल मैच खेला था. दिलचस्प बात यह है कि सभी वेन्यू पर सिर्फ वनडे मैच हुए हैं. शहर में तीनों वेन्यू पर अब तक पुरुषों के क्रिकेट में कोई टी20 इंटरनेशनल या टेस्ट मैच नहीं हुआ है. मोती बाग ग्राउंड पर तीन वनडे और रिलायंस स्टेडियम में 10 वनडे मैच खेले गए. भारत के किसी भी अन्य शहर में तीन अलग-अलग वनडे सेंटर नहीं हैं. दुनिया के सिर्फ पांच शहरों के पास यह अनोखा गौरव है.
ये भी पढ़ें: 37 की उम्र में कप्तान बना भारत का दिग्गज खिलाड़ी, अचानक क्यों मिली टीम की कमान?
मुंबई के 4 में से 3 शहर में मेंस टीम ने खेले मैच
वडोदरा के अलावा भारत के दो और शहर हैं, जहां तीन स्टेडियम में इंटरनेशनल मैच हो चुके हैं. मुंबई ने 1933 में बॉम्बे जिमखाना ग्राउंड पर भारतीय धरती पर पहला पुरुषों का इंटरनेशनल मैच होस्ट किया था. वह भारत और इंग्लैंड के बीच एक टेस्ट मैच था और उस वेन्यू पर यह एकमात्र इंटरनेशनल मैच था. बाद में ब्रेबोर्न स्टेडियम (18 टेस्ट, 9 वनडे और 1 T20I) और वानखेड़े स्टेडियम (27 टेस्ट, 28 वनडे, 9 T20I) ने तीनों फॉर्मेट में मैचों की मेजबानी की. नवी मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में एक वनडे मैच होना था, लेकिन 2009 में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बारिश के कारण मैच रद्द होने के बाद यह मौका हाथ से निकल गया.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd ODI: राजकोट में 6 साल से नहीं जीता भारत, न्यूजीलैंड के खिलाफ टीम की अग्निपरीक्षा, ऐसा है रिकॉर्ड
लखनऊ में भी तीन स्टेडियम
अत्याधुनिक इकाना स्टेडियम बनने से पहले लखनऊ में यूनिवर्सिटी स्टेडियम और के.डी. सिंह स्टेडियम में पुरुषों का इंटरनेशनल क्रिकेट खेला जाता था. तीनों ग्राउंड पर एक-एक टेस्ट मैच खेला गया है. यूनिवर्सिटी ग्राउंड पर कोई लिमिटेड-ओवर्स का इंटरनेशनल मैच नहीं हुआ, जबकि के.डी. सिंह ग्राउंड पर एक वनडे मैच खेला गया था. इकाना स्टेडियम में अब तक नौ वनडे और 6 T20I मैच हो चुके हैं.