तोड़ना तो दूर, विराट के लिए छूना भी नामुमकिन! सचिन के 2 रिकॉर्ड जो क्रिकेट जगत में हैं अमर

तोड़ना तो दूर, विराट के लिए छूना भी नामुमकिन! सचिन के 2 रिकॉर्ड जो क्रिकेट जगत में हैं अमर


भारतीय क्रिकेट में जब-जब महान खिलाडियों की बात होती है, तो कई दिग्गज खिलाड़ियों का नाम सामने आता है. भारतीय क्रिकेट इतिहास में सुनील गावस्कर, राहुल द्रविड़, कपिल देव और सचिन तेंदुलकर जैसे कई महान खिलाड़ी हुए हैं, जिन्होंने क्रिकेट जगत में समय-समय के साथ अपने खेल के दम पर वर्चस्व स्थापित किया है, लेकिन सचिन तेंदुलकर ने भारतीय क्रिकेट को जो दिया है वो शायद ही कोई कर पाएगा. सचिन तेंदुलकर ने क्रिकेट जगत में कई ऐतिहासिक कीर्तिमानों को कायम किया है, जिसे तोड़ना तो छोड़िए उसके आसपास भी कोई खिलाड़ी नहीं भटक सकता. आज हम आपको बताएंगे सचिन द्वारा बनाए गए 2 ऐसे रिकॉर्ड्स के बारे में, जिसे तोड़ पाना कोहली के भी बस में नहीं.

सबसे ज्यादा ODI मैच 
दरअसल,  हम बात कर रहे हैं वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने के आंकड़े के बारे में, जो कि सचिन तेंदुलकर के नाम पर दर्ज है. सचिन तेंदुलकर पूरे क्रिकेट जगत के इतिहास में 50 ओवर के इस फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले प्लेयर हैं. उन्होंने अपने ओवरऑल करियर के दौरान 463 वनडे मैच खेलने का कारनामा किया है. वहीं, विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने अभी तक अपने करियर में केवल 309 वनडे मैच खेले हैं और 2027 का विश्व कप उनके करियर का आखिरी टूर्नामेंट माना जा रहा है. ऐसे में ये कहना बिल्कुल गलत नहीं होग कि कोहली चाहकर भी सचिन का ये रिकॉर्ड नहीं तोड़ पाएंगे.

सबसे ज्यादा इंटरनेशनल मैच
वहीं, इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा मैच खेलने का रिकॉर्ड भी भारत के महान खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर के नाम पर है. सचिन ने अपने इंटरनेशनल करियर के दौरान ओवरऑल 664 मैच खेलने का रिकॉर्ड हासिल किया है. श्रींलका के महेला जयवर्धने के पास उनका रिकॉर्ड तोड़ने का जबरदस्त मौका था, लेकिन वह ऐसा करने में नाकाम रहे. वहीं, अगर बात करें विराट कोहली कि तो उन्होंने अपने करियर में ओवरऑल 557 इंटरनेशनल मैच खेले हैं. किंग कोहली पहले ही टेस्ट और टी20 को अलविदा कह चुके हैं, ऐसे में एक चीज साफ है विराट सचिन का ये रिकॉर्ड बिल्कुल नहीं छू पाएंगे.

Add Zee News as a Preferred Source


जबरदस्त फॉर्म में हैं विराट
विराट कोहली इन दिनों बेहद ही शानदार फॉर्म में है. कोहली पिछले 5 वनडे मैचों में लगातार 5 पचासे जड़ चुके हैं. वह गजब की लय में नजर आ रहे हैं. इस चीज की शुरुआत हुई जब उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ आखिरी वनडे मैच में अर्धशतक ठोका और उसके बाद कोहली ने बैक टू बैक दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 3 मैचों की सीरीज में पहले 2 शतक फिर अर्धशतक और फिर न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले ही वनडे मुकाबले में फिफ्टी ठोकर उन्होंने अपनी मंशा जाहिर कर दी. 

ये भी पढ़ें: ना विराट ना सचिन… इस दिग्गज ने दुनिया के हर कोने में ठोका है शतक, भारतीय क्रिकेट में सबसे बड़ा नाम!

 



Source link