दिव्यांगों ने सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग की: बालाघाट में लाडली बहना योजना की तर्ज पर 1500 रुपए देने की अपील – Balaghat (Madhya Pradesh) News

दिव्यांगों ने सरकार से पेंशन बढ़ाने की मांग की:  बालाघाट में लाडली बहना योजना की तर्ज पर 1500 रुपए देने की अपील – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट। मंगलवार को दिव्यांगों ने शिक्षा, रोजगार और पेंशन में वृद्धि की मांग को लेकर सरकार से गुहार लगाई। मुख्यालय पहुंचे दिव्यांगों ने अपनी शिकायत कलेक्टर को सौंपी, जिसमें उन्होंने लाडली बहना योजना की तर्ज पर सम्मानजनक पेंशन राशि देने की अपील की।

.

दिव्यांगों ने बताया कि उन्हें वर्तमान में केवल 600 रुपये मासिक पेंशन मिलती है, जबकि प्रदेश सरकार लाडली बहनों को 1500 रुपये दे रही है। उन्होंने मांग की कि उनकी पेंशन राशि को बढ़ाकर कम से कम 1000 या 1500 रुपये किया जाए, ताकि वे भी सम्मानजनक जीवन जी सकें।

कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांगों में बच्चे और उनके अभिभावक भी शामिल थे। दिव्यांग धुपेश पटले ने बताया कि वह और उनकी पत्नी दोनों दिव्यांग हैं, लेकिन 600 रुपये की पेंशन में गुजारा करना मुश्किल है। उन्होंने यह भी बताया कि उन्हें न तो पीएम आवास योजना का लाभ मिला है और न ही किसी ऋण योजना का, जिससे उन्हें आर्थिक अभावों का सामना करना पड़ रहा है।

दिव्यांगों को कलेक्ट्रेट तक लेकर आए ठाकुर महेंद्र सिंह ने कहा कि वे सरकार से बहुत अधिक अपेक्षाएं नहीं रखते, लेकिन दिव्यांगों को निःशुल्क शिक्षा, आवास और बढ़ी हुई पेंशन राशि प्रदान कर उनके जीवन को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाना चाहिए।

एक दिव्यांग बालिका की मां ने अपनी व्यथा बताते हुए कहा कि 600 रुपये की मासिक पेंशन से दिव्यांग बच्चों का भरण-पोषण और शिक्षा संभव नहीं है। उन्होंने सरकार से अपील की कि दिव्यांगों की पेंशन में वृद्धि की जाए और उन्हें भी लाडली बहना योजना के समान राशि दी जाए, ताकि उनका जीवन यापन हो सके।



Source link