Last Updated:
Virat Kohli Fan Moment In Vadodara: टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ वडोदरा में 93 रन की पारी खेली. इस दौरान उनको अपने हमशक्ल “छोटा चीकू” से मिलने का मौका मिला. रोहित शर्मा को भी विराट कोहली ने बताया कि देखों मेरा डुप्लीकेट वहां बैठा है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में गजब की पारी खेली. भले ही वो अपने शतक से चूक गए लेकिन कई रिकॉर्ड बना डाले. उनके चाहने वालों की लिस्ट बहुत लंबी है और जहां भी खेलते हैं फैंस स्टेडियम में चीयर करते नजर आते हैं. वनडे सीरीज के दौरान विराट कोहली को अपने जैसा कोई मिल गया. न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में रन बनाने से पहले ही स्टेडियम में अपने हमशक्ल से मिलकर इस स्टार ने माहौल बना दिया.
रविवार को वडोदरा में मैच से पहले कोहली ने एक युवा फैन के साथ मुलाकात की. मैच देखने पहुंचे छोटे बच्चे की शक्ल उनसे काफी मिलती है. इस मुलाकात का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया और भारत की चार विकेट से जीत के बाद यह चर्चा का विषय बन गया. इसके बाद कोहली ने शानदार 93 रन की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई, लेकिन “छोटा चीकू” वाला पल इंटरनेट पर सबका दिल जीत गया.
Virat Kohli said to Rohit Sharma, “Wha dekh Mera duplicate betha hai (Look, my duplicate is sitting there)”.