Last Updated:
Tea drink tips: भारत में चाय के बगैर मेहमान नवाजी नहीं होती है. ऐसे में चाय भारतीय संस्कृति का हिस्सा भी बन चुका है. लेकिन ज्यादा चाय पीना सेहत के लिए नुकसानदायक है. लेकिन भारतीयों को चाय पीना पसंद है. लेकिन ज्यादा चाय पी तो नुकसान हो सकता है. चाय एसिडिक नेचर की होती है.
बालाघाटः आमतौर पर भारतीय साल भर चाय पीते है. लेकिन ठंड के दिन आते ही चाय दिन में कई-कई बार पीने लगते हैं. ठंड के सुहावने दिनों में दोस्त अक्सर कहते हैं कि चलो चाय पीकर आते हैं, तो आपको सावधान हो जाना चाहिए. ऐसा इसलिए नहीं की बिल कौन देगा…दरअसल, एक्सपर्ट का मानना है कि ज्यादा बार चाय पीने से आपकी सेहत पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है. ऐसे में एक सवाल उठता है कि दिन में कितनी बार चाय पीना ठीक रहता है…ऐसे ही कुछ सवालों के साथ लोकल 18 ने डॉक्टर से बातचीत की, जानिए उन्होंने क्या बताया.
चाय पीना है नुकसानदायक
दिन में कितनी बार पीएं चाय
आयुर्वेद चिकित्सक रमेश सेवलानी ने बताया कि दिन में कम से कम चाय पीना चाहिए. लेकिन चाय का शौक है, तो आप दिन भर में दो से दो चाय पी सकते हैं. सुबह और शाम को चाय पीना बेहतर है. वहीं, काली चाय को आप तीन बार तक पी सकते हैं. डॉ सेवलानी कहते है कि अगर आपको चाय ही पीनी है, तो काली चाय और ग्रीन टी पीना फायदेमंद है. काली चाय में हल्दी, अदरक, काली मिर्च सहित कलमी डालकर पी सकते हैं. इससे इम्यूनिटी बूस्ट होती है और सेहत को बेहतर करती है.
चाय पीने से कुछ फायदे भी होते है. इसमें मौजूद कैफीन एकाग्रता को बढ़ाता है. वहीं, चाय पीने से व्यक्ति तरोताजा महसूस करता है. ऐसे में लिमिटेड चाय पीने से कुछ फायदा भी होता है. लेकिन चाय को शौक की तरह पीना चाहिए अगर लत बन जाए, तो समस्या बन सकती है.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें