दो युवकों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरफ्तार: सिवनी पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार – Seoni News

दो युवकों को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले गिरफ्तार:  सिवनी पुलिस ने तीन को किया गिरफ्तार, दो फरार – Seoni News


आत्महत्या के लिए उकसाने वाले आरोपी।

सिवनी जिले की कोतवाली पुलिस ने दो युवकों को आत्महत्या के लिए मजबूर करने के आरोप में तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन आरोपियों पर युवकों को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप है। यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सुनील मेहता के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अ

.

कोतवाली थाना प्रभारी सतीश तिवारी ने बताया कि यह मामला गंगा नगर क्षेत्र से संबंधित है। मृतक आदर्श बघेल और अभिजीत बघेल 7 जनवरी 2026 को वाहन स्वामी श्रीकांत उर्फ गज्जु डहेरिया की स्विफ्ट डिजायर कार (क्रमांक MP49C6154) लेकर अमोदागढ़-कान्हीवाड़ा घूमने गए थे।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी।

क्षतिग्रस्त कार की मरम्मत कराने बनाया था दबाव

वापसी के दौरान कान्हीवाड़ा हनुमान मंदिर के पास कार बेकाबू होकर पलट गई, जिससे वाहन क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद वाहन स्वामी श्रीकांत उर्फ गज्जु डहेरिया, अंकित बघेल और उनके साथियों प्रिंस मालवी, राहुल सनोडिया तथा हर्षित मालवी ने कार की मरम्मत के लिए मृतकों से दो लाख रुपए की मांग की।

आरोप है कि इन लोगों ने बार-बार मोबाइल फोन कर युवकों को परेशान किया और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। इस लगातार दबाव और प्रताड़ना से परेशान होकर आदर्श बघेल और अभिजीत बघेल ने 9 जनवरी 2026 को गंगानगर स्थित अपने घर में जहर का सेवन कर लिया। इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई।

घटना की गंभीरता को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 108 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। थाना स्तर पर एक टीम गठित कर त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी श्रीकांत उर्फ गजेंद्र उर्फ गज्जु डहेरिया, अंकित बघेल और राहुल सनोडिया को गिरफ्तार किया गया।

इस पूरी कार्रवाई में थाना प्रभारी सतीश तिवारी के साथ उपनिरीक्षक राहुल काकोडिया, जयशंकर उईके, सहायक उपनिरीक्षक दिनेश रघुवंशी, प्रमोद मालवीय और अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

दो अन्य की तलाश जारी

पुलिस ने बताया कि इस मामले में शामिल अन्य दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है और उन्हें भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



Source link