मकर संक्रांति पर नागपुर-मंडला के बीच स्पेशल ट्रेन: श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 से 17 जनवरी तक होगा संचालन, बुकिंग शुरू – Mandla News

मकर संक्रांति पर नागपुर-मंडला के बीच स्पेशल ट्रेन:  श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए 13 से 17 जनवरी तक होगा संचालन, बुकिंग शुरू – Mandla News



दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने मकर संक्रांति पर्व पर नागपुर (इतवारी) से मंडला फोर्ट के बीच एक विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन मां नर्मदा में स्नान और पूजन के लिए मंडला आने वाले श्रद्धालुओं की बढ़ती संख्या को देखते हुए चलाई जा रही है, जिसका

.

ट्रेन क्रमांक 08841 (इतवारी-मंडला फोर्ट) का संचालन 13 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक होगा। यह ट्रेन नागपुर इतवारी स्टेशन से रात 10:00 बजे प्रस्थान करेगी और छिंदवाड़ा (रात 12:30 बजे), सिवनी (रात 2:15 बजे), नैनपुर (सुबह 4:20 बजे) होते हुए सुबह 7:00 बजे मंडला फोर्ट पहुंचेगी।

वापसी में, ट्रेन क्रमांक 08842 (मंडला फोर्ट-इतवारी) 14 जनवरी से 17 जनवरी 2026 तक चलेगी। यह मंडला फोर्ट से दोपहर 2:00 बजे रवाना होकर नैनपुर (दोपहर 2:50 बजे), सिवनी (शाम 4:04 बजे), छिंदवाड़ा (शाम 5:00 बजे) होते हुए रात 9:00 बजे नागपुर इतवारी पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 15 कोच शामिल होंगे। इनमें 2 एसएलआर, 4 जनरल डिब्बे, 6 नॉन-एसी चेयर कार, 2 एसी चेयर कार और 1 महिला आरक्षित चेयर कार डिब्बा शामिल है।

इतवारी से मंडला फोर्ट तक का किराया इस प्रकार है: स्लीपर श्रेणी के लिए ₹320, तृतीय वातानुकूलित (3rd AC) के लिए ₹865 और द्वितीय वातानुकूलित (2nd AC) के लिए ₹1160 निर्धारित किया गया है।

ट्रेन 08841/42 इतवारी-मंडला फोर्ट स्पेशल एक्सप्रेस के लिए आरक्षण प्रक्रिया शुरू हो गई है। यात्री IRCTC की वेबसाइट, मोबाइल ऐप या अन्य अधिकृत रेलवे टिकट बुकिंग माध्यमों से अपना आरक्षण करा सकते हैं।

यह पहली बार है जब दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर डिवीजन द्वारा मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर आम जनता की मांग पर नागपुर से मंडला के लिए सीधी विशेष यात्री ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। इससे श्रद्धालुओं को सीधी रेल सुविधा मिलेगी।



Source link