महाकाल मंदिर के शिव महोत्सव में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी: अमेरिका समेत 10 से ज्यादा देशों से विद्वान आएंगे; शिवोपासना, ज्योतिर्लिंग परंपरा पर होगी चर्चा – Ujjain News

महाकाल मंदिर के शिव महोत्सव में होगी अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी:  अमेरिका समेत 10 से ज्यादा देशों से विद्वान आएंगे; शिवोपासना, ज्योतिर्लिंग परंपरा पर होगी चर्चा – Ujjain News



श्री महाकाल महोत्सव का शुभारंभ 14 जनवरी से होगा, जिसमें ख्यातिप्राप्त गायकों सहित देश-विदेश के विद्वान अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी में हिस्सा लेंगे। इस मौके पर भारत और विदेशों से आए अनेक विद्वान शिव तत्त्व, शिवोपासना, ज्योतिर्लिंग परंपरा और श्री महाकालेश्

.

वीर भारत न्यास और श्री महाकालेश्वर मंदिर प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में 14 से 18 जनवरी 2026 तक आयोजित होने वाले श्री महाकाल महोत्सव के अंतर्गत शिव तत्त्व और श्री महाकाल के इतिहास, साहित्य एवं संस्कृति पर केंद्रित एक अंतरराष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन 15 जनवरी, गुरुवार को किया जाएगा।

यह संगोष्ठी त्रिवेणी कला व पुरातत्व संग्रहालय, जयसिंहपुरा, महाकाल लोक में प्रातः 11 बजे से सायं 4:30 बजे तक आयोजित होगी।

संगोष्ठी में शिवोपासना, पुराख्यान, पुरातत्व, इतिहास, शैव दर्शन, साहित्य, वास्तु, मुद्राशास्त्र, शिल्प एवं चित्रकला जैसे विषयों पर गहन मंथन किया जाएगा।

10 से ज्यादा देशों के विद्वान आएंगे

इस संगोष्ठी में 10 से अधिक देशों और भारत के 12 से अधिक राज्यों के विद्वान अपने-अपने विषयों पर प्रकाश डालेंगे। इनमें मॉरीशस, नीदरलैंड, फिजी, अमेरिका (यूएसए), यूनाइटेड किंगडम (यूके), आयरलैंड, नॉर्वे, स्वीडन, थाईलैंड, श्रीलंका और नेपाल जैसे देश शामिल हैं।

वहीं, भारत के उत्तर प्रदेश, दिल्ली, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, केरल, राजस्थान, गुजरात, पंजाब, मध्य प्रदेश, बिहार और हिमाचल प्रदेश सहित कई राज्यों के विशेषज्ञ विद्वान संगोष्ठी में सहभागिता करेंगे।



Source link