सागर: मध्य प्रदेश में 11 फरवरी से बोर्ड परीक्षाएं शुरू हो रही है लेकिन बोर्ड परीक्षाओं के नाम पर ही स्टूडेंटों के मन में एक अजीब सी घबराहट दर और बेचैनी रहती है और जब बात मैथ्स इंग्लिश और विज्ञान जैसे सब्जेक्ट की आती है तो बच्चे बीमार तक पड़ जाते हैं लेकिन बच्चों को घबराने की जरूरत नहीं है क्योंकि अभी 35 दिन से अधिक का समय परीक्षाओं के लिए बचा है.
आने वाले प्रश्न पहले करें हल
पूरा पेपर पढ़ने के बाद आप उसमें यह चेक करें की जो चार-चार नंबर के प्रश्न आए हैं. उसमें से कौन सा आप पर बन रहा है. उसको सबसे पहले करें फिर ऐसे ही तीन नंबर वाला प्रश्न जो आप पर बन रहा है उसको करें, फिर जो दो नंबर का प्रश्न आप पर बन रहा है उसको करें फिर ऑब्जेक्टिव करें. इस बार का पेपर थोड़ा टफ आया था जिसका फायदा यह हुआ कि हमें बच्चों को उनका अनुभव हो गया इस बात का अगर ऑब्जेक्टिव में फस गए तो पूरा पेपर नहीं कर पाए. ऑब्जेक्टिव अभी ऐसे आ रहे हैं जिनको आप हल करने लगते हैं ट्रिक भी हैं और हल भी करना पड़ता है. एक नंबर का प्रश्न है इसलिए उसको ट्रिक से कीजिए एक नंबर का प्रश्न इसलिए ज्यादा समय बर्बाद मत कीजिए.
पुराने पेपर करें हल
सबसे जरूरी है कि आप पेपर लगाइए आप किताब हल करते हैं वह अच्छी बात है, आपका कोर्स हो गया है आपके पास समय है कुछ ज्यादा से ज्यादा पेपर लगाइए, आप 3 घंटे नहीं बैठ पाते 1 घंटे बैठकर देखिए उसकी तीन हिस्सों में डिवाइड कर लीजिए. 3 घंटे में प्रश्न 23 आते हैं तो उसके एक तिहाई कर लीजिए और उसे हिसाब से हल कीजिए अगर आप एक ही बार में 3 घंटे के अंदर पूरा पेपर हल कर लेते हैं तो यह सबसे श्रेष्ठ है.
जितने ज्यादा पेपर लगाएंगे उतना ज्यादा लाभ मिलेगा फिर उसको चेक करें या अपने टीचर से चेक करवा उसमें जो आपको खामियां मिल रही है गलतियां मिल रही है उन पर खुद सुधार करें अपनी टीचर से मार्गदर्शन ले और फिर दोबारा उसको हल करें और हर बार नया पेपर लगे आप बढ़ते क्रम से घटते क्रम में पीपल लगाएंगे तो आपका पेपर पूरा हो जाएगा कोई दिक्कत नहीं जाएगी अगर हम कम से एक नंबर से चलते हैं तो 3 घंटे में पूरा पेपर करना मुश्किल होता है
रिवीजन पर रखें ध्यान
अब थोड़े से दिन एग्जाम के लिए रह गए हैं इसमें ज्यादा से ज्यादा पेपर लगे जिस चैप्टर में आप फस रहे हैं, उस पर ज्यादा फोकस करें ज्यादा मेहनत करें क्योंकि इसमें जहां समस्या होगी, वह आपको पता चल जाएगी कि यहां पर नहीं बन रहा है. अगर कोई चैप्टर आपके लिए इंपॉसिबल लग रहा है तो अपने टीचर से मार्गदर्शन ले पॉइंट बता देते हैं उनको आप अंडरलाइन कर लें टीचर हेल्प करेंगे तो आप आगे बढ़ जाएंगे.
सूत्र लिखना जरूरी होता है इसलिए जहां पर आप पढ़ते हैं वहां सूत्र को लिखिए कलर स्केच पेन से अंडरलाइन कीजिए एग्जाम में कलर से स्ट्राइक करता है कि हमने अपने हाथ से यह लिखा था प्रिंट निकलवाइये कलर इसके पेन से लिखिए और जहां पर आप पढ़ते हैं वहां अलग से चिपकाइए जहां पर ज्यादा समय व्यतीत करते हैं वहां पर लगाइए उनको बार-बार देखते रहिए रेड करिए.
इस तरह से करे मैथ्स की पढ़ाई
गणित पढ़ने का यह तरीका है कि अधिकतम आप 40 – 50 मिनट पढ़िए फिर थोड़ा उठकर चल लीजिए हल्का-फुल्का खा लीजिए थोड़ी आंखों की एक्सरसाइज कर लीजिए फ्रेश हो जाइए गहरी सांस लीजिए और एग्जाम में भी यही करना है आधे घंटे पेपर किया फिर गहरी सांस ली थोड़ा रिलैक्स किया फिर पेपर कीजिए और एग्जाम शुरू करने से पहले भी तुरंत पेपर मत पलटिए तो आप पेपर देखेंगे तो घबराहट होगी एक दिन पहले तक पढ़ लिया तो उसे दिन सुबह से रिलैक्स करिए दिमाग को शांत रखिए क्योंकि जिस तरह से तूफान आने वाला होता है तो उसके पहले शांति होती है जब आपका दिमाग शांत रहेगा तो एग्जाम में तूफान मचा देगा.