55 रन बनाते ही हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास, आजतक कोई नहीं कर पाया ऐसा, बनेंगी ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी

55 रन बनाते ही हरमनप्रीत रचेंगी इतिहास, आजतक कोई नहीं कर पाया ऐसा, बनेंगी ऐसा करने वाली पहली खिलाड़ी


इन दिनों भारत में महिला प्रीमियर लीग खेली जा रही है. आज मुंबई इंडियंस और गुजरात टाइटंस के बीच छठा मुकाबला खेला जा रहा है. यह मैच नवी मुंबई के डीवीई पटिल स्टेडियम में खेला जाता है.  इस मैच में मुंबई इंडियंस के खिलाड़ी के पास एक गजब का इतिहास कायम करने का मौका है. बता दें कि हरमनप्रीत कौर के पास इस संस्करण में एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड कायम करना मौका है. वह WPL इतिहास में ऐसा करने वाली पहली महिला खिलाड़ी बन जाएंगे. हरमनप्रीत के पास साल 2026 के आईपीएल में 1000 रन बनाने का जबरदस्त मौका होगा. ऐसा करते ही हरमनप्रीत विमेंस प्रीमियर लीग के इतिहास में एक नायाब कीर्तिमान स्थापित कर देंगी. उनकी कप्तानी में साल 2025 में भारतीय महिला टीम ने पहली बार विश्व कप का खिताब अपने नाम किया था.

WPL में 1000 रन

हरमनप्रीत कौर ने अपने अभी तक के WPl करियर में खेले 29 मैचों की 28 पारियों में 42.89 की औसत से 945 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.  ऐसे में अगर आज वह गुजरात के खिलाफ मात्र 55 रन बना देती हैं, तो वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला खिलाड़ी बन जाएंगे. वहीं, इस टूर्नामेंट के इतिहास में वह ऐसा करने वाली दूसरी महिला खिलाड़ी बन जाएंगी. इससे पहले महिला क्रिकेट इतिहास में नैट सीवर ब्रंट ने 1000 रन बनाने का कारनामा किया है. उनके अलावा आज तक कोई भी खिलाड़ी ऐसा नहीं  कर पाया है. ऐसे में हरमनप्रीत के पास बड़ा मौका होगा.

Add Zee News as a Preferred Source


1 और नायाब रिकॉर्ड बनाने का मौका
साथ ही इस मैच में हरमनप्रीत के पास एक और जबरदस्त मौका होगा. दरअसल, आईपीएल में उनके पास 30 छक्के का रिकॉर्ड पूरा करने का गजब का मौका होगा.इससे पहले सोफी डिवाइन और ऋचा घोष कर चुकी हैं. ऐसे में हरमनप्रीत के पास ये जबरदस्त रिकॉर्ड बनाने का मौका है. इस मुकाम तक पहुंचने के लिए हरमनप्रीत को 4 और छक्कों की जरूरत है. इसके साथ ही  वह महिला आईपीएल में 30 छक्के लगाने वाली तीसरी खिलाड़ी बन जाएंगी. वहीं,  महिला आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के ठोकने का रिकॉर्ड शेफाली वर्मा के नाम पर है. अभी तक के अपने आईपीएल करियर में खेले 29 मैचों में 49 छक्के ठोकने का रिकॉर्ड स्थापित किया है.

हरमनप्रीत का आईपीएल करियर

भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर ने अपने अभी तक के आईपीएल करियर में खेले 29 मैचों में 144.67 के जबरदस्त स्ट्राइक रेट से 945 रन बनाने का रिकॉर्ड स्थापित किया है. इस दौरान उनका बल्लेबाजी औसत 42.78 का रहा है. वहीं, उन्होंने अपने करियर में कुल 9 बार पचासे ठोके हैं. वहीं, उनका उच्चतम स्कोर 95 रनों का रहा है.

ये भी पढ़ें: कोहली का बचपन जैसा एटिट्यूड… दिग्गज स्पिनर ने किंग कोहली को लेकर दिया होश उड़ाने वाला बयान



Source link