Shreyas Iyer Virat Kohli: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज का तीसरा मैच राजकोट में बुधवार (14 जनवरी) को खेला जाएगा. भारत ने वडोदरा में पहला मैच 4 विकेट से अपने नाम किया था. इस तरह उसे सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल हो गई. अब अगर टीम इंडिया अगला मुकाबला जीत लेती है तो वह सीरीज में अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. पहले वनडे में विराट कोहली ने 93 और श्रेयस अय्यर ने 49 रन बनाए थ. न्यूजीलैंड ने 50 ओवर में 8 विकेट पर 300 रन बनाए थे. जवाब में भारत ने 49 ओवरों में 6 विकेट पर 306 रन बनाकर मैच को जीत लिया था.
अय्यर इतिहास रचने की कगार पर
31 साल के अय्यर वनडे में 3000 रन पूरे करने से सिर्फ 34 रन दूर हैं. अब तक उन्होंने 68 पारियों (74 वनडे) में 2966 रन बनाए हैं. अगर अय्यर बुधवार को राजकोट में होने वाले दूसरे वनडे में ये रन बनाने में कामयाब होते हैं, तो वह पारियों के मामले में 3000 रन बनाने वाले सबसे तेज़ भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड शिखर धवन के नाम है, जिन्होंने 72 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था. कोहली इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं, जिन्होंने 75 पारियां ली थीं.
3000 वनडे रन बनाने वाले पांच सबसे तेज भारतीय
शिखर धवन – 72 पारियां
विराट कोहली – 75 पारियां
केएल राहुल – 78 पारियां
नवजोत सिद्धू – 79 पारियां
सौरव गांगुली – 82 पारियां
ये भी पढ़ें: Explained: अंडर-19 वर्ल्ड कप में इस बार क्या खास? पहली बार खेलेगा यह देश, 10 पॉइंट्स में जानें सबकुछ
दुनिया भर में कौन आगे?
ऑल-टाइम रिकॉर्ड साउथ अफ्रीका के महान हाशिम अमला के नाम है. इसके लिए उन्हें 57 पारियों की जरूरत पड़ी थी. इस मामले में वेस्टइंडीज के शाई होप, पाकिस्तान के फखर जमान और इमाम उल हक संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर हैं. पाकिस्तान के पूर्व कप्तान बाबर आजम तीसरे नंबर पर हैं.
ये भी पढ़ें: विराट कोहली की RCB के मैच कहां होंगे? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम नहीं, इन 2 मैदानों को किया शॉर्टलिस्ट
सबसे तेज 3000 रन बनाने वाले खिलाड़ी
हाशिम अमला – 57 पारियां
शई होप, फखर जमान, इमाम उल हक – 67 पारियां
बाबर आज़म – 68 पारियां
विव रिचर्ड्स – 69 पारियां
गॉर्डन ग्रीनिज – 72 पारियां