Last Updated:
DR. HARISINGH GAUR CETRAL UNIVERSITY ADMISSION: डॉ हरिसिंह विश्वविद्यालय मैं प्रवेश पाने के लिए पंजीयन शुरू हो गए है. पिछले साल 24 राज्यों के 3.32 लाख विद्यार्थियों ने इसमें एडमिशन लेने पंजीयन कराया था. इस बार यूजी में 30 जनवरी तक पीजी में 14 जनवरी तक पंजीयन करा सकते हैं.
सागर: मध्य प्रदेश के बीचों बीच सागर जिले में खूबसूरत पहाड़ी पर स्थित डॉ. हरीसिंह गौर सेंट्रल यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन लेने के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है इसके लिए विद्यार्थियों को NTA यानी नेशनल टेस्टिंग एजेंसी द्वारा होने वाले कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट मैं रजिस्ट्रेशन करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है ग्रेजुएशन करने वाले स्टूडेंट 30 जनवरी तक और पोस्ट ग्रेजुएशन की कक्षाओं में प्रवेश लेने वाले स्टूडेंट 14 जनवरी तक रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं. उसके बाद मार्च के महीने में यह कॉमन टेस्ट होना प्रस्तावित है. ये परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट मोड में होगी.
1300 एकड़ के हरी भरी कैंपस में स्थित यूनिवर्सिटी में ग्रेजुएशन में प्रवेश लेने के लिए 2316 और पोस्ट ग्रेजुएशन में एडमिशन के लिए 1901 सीट है यहां पर विद्यार्थी 39 सब्जेक्ट में से पसंदीदा विषय में दाखिला ले सकते हैं यह मध्य प्रदेश की एकमात्र सेंट्रल यूनिवर्सिटी है यहां पर पिछले साल 25 राज्य के विद्यार्थियों ने करीब 4000 सीटों पर एडमिशन लिया था.
पसंदीदा सब्जेक्ट में प्रवेश के लिए पंजीयन
तीन दिन फॉर्म करेक्ट करने का मौका
जिन विद्यार्थियों से रजिस्ट्रेशन फॉर्म भरते समय गलती हो जाएगी, उनके लिए आवेदन फॉर्म सुधार विंडो अधिकृत वेबसाइट पर एक्टिव की जाएगी. विद्यार्थी 18 जनवरी से लेकर 20 जनवरी को रात 11.50 बजे तक अपना फॉर्म सुधार कर सकेंगे.
साल 2023 में सागर यूनिवर्सिटी में प्रवेश लेने देशभर के विद्यार्थियों में किस तरह की दीवानगी रहती है. इसका अंदाजा साल 2023 में हुए रिकॉर्ड पंजीयन की संख्या से लगा सकते हैं 2 साल पहले डॉक्टर हरिसिंह गौर विश्वविद्यालय में एडमिशन के लिए 24 राज्यों से 3 लाख 32 हजार पंजीयन हुए थे. वर्तमान में यहां पर करीब 15000 विद्यार्थी अध्ययन कर रहे हैं. इनको शिक्षा देने देशभर के राज्यों से आए 300 से अधिक शिक्षक हैं.
About the Author
मैं रजनीश कुमार यादव, 2019 से पत्रकारिता से जुड़ा हूं. तीन वर्ष अमर उजाला में बतौर सिटी रिपोर्टर काम किया. तीन वर्षों से न्यूज18 डिजिटल (लोकल18) से जुड़ा हूं. ढाई वर्षों तक लोकल18 का रिपोर्टर रहा. महाकुंभ 2025 …और पढ़ें