MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला: हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 10 फरवरी से होंगे 12वीं के एग्जाम – Bhopal News

MP 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा का टाइमटेबल बदला:  हिंदी समेत कई विषयों की तारीखें शिफ्ट; 10 फरवरी से होंगे 12वीं के एग्जाम – Bhopal News


मध्यप्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल (MPBSE) ने वर्ष 2026 की 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं का संशोधित टाइमटेबल जारी कर दिया है। नए शेड्यूल में दोनों कक्षाओं की परीक्षाओं की तारीखों के साथ कुछ विषयों के क्रम में भी बदलाव किया गया है। बोर्ड ने सभी स्कूलों

.

इन प्रमुख विषयों की बदली तारीखें संशोधित टाइमटेबल के अनुसार 10वीं कक्षा का हिंदी का पेपर, जो पहले 11 फरवरी को प्रस्तावित था, अब 6 मार्च 2026 को होगा। इसी तरह 12वीं के उर्दू और मराठी विषयों की परीक्षा 9 फरवरी की जगह अब 6 मार्च को आयोजित की जाएगी। 12वीं का हिंदी का पेपर 7 फरवरी की बजाय 7 मार्च 2026 को होगा। सभी परीक्षाएं सुबह 9:00 से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी।

परीक्षाएं सुबह 09:00 बजे से 12:00 बजे तक आयोजित होंगी।

12वीं बोर्ड परीक्षा: 10 फरवरी से शुरुआत

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार कक्षा 12वीं की परीक्षाएं 10 फरवरी 2026 से शुरू होंगी।

10वीं बोर्ड परीक्षा: 13 फरवरी से

स्कूलों को तुरंत सूचना देने के निर्देश बोर्ड ने सभी स्कूलों को निर्देश दिए हैं कि संशोधित टाइमटेबल को नोटिस बोर्ड, मॉर्निंग असेंबली और अभिभावक समूहों के माध्यम से तुरंत प्रसारित किया जाए। पूरा टाइमटेबल बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है, जिसे छात्र डाउनलोड कर सकते हैं।



Source link