Last Updated:
SA20 में बीती रात एक जबरदस्त मुकाबला देखने को मिला. डरबन सुपर जायंट्स और पार्ल रॉयल्स आमने-सामने थे. डरबन सुपर जायंट्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 186 रन बनाए थे. जवाब में सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर छक्का लगाकर पार्ल रॉयल्स को जीत दिलाई.
पार्ल: पाकिस्तानी मूल के जिंबाब्वे के ऑलराउंडर सिकंदर रजा ने आखिरी गेंद पर छक्का जड़ा, जिससे पार्ल रॉयल्स ने बोलैंड पार्क में खेले गए एसए20 क्रिकेट मैच में डरबन सुपर जायंट्स पर छह विकेट से रोमांचक जीत हासिल की. रॉयल्स को डेविड विसे के आखिरी ओवर में छह रन और आखिरी गेंद पर दो रन की जरूरत थी. ऐसे में रजा ने धैर्य बनाए रखा और आखिर में अपनी टीम को रोमांचक जीत दिलाई.
डरबन सुपर जायंट्स ने कप्तान एडेन मार्क्रम (66) के अर्धशतक और लियम लिविंगस्टोन के 10 गेंद पर नाबाद 32 रन की मदद से पहले बल्लेबाजी करते हुए पांच विकेट पर 186 रन बनाए थे. रॉयल्स ने चार विकेट पर 191 रन बना कर जीत हासिल की.