मकर संक्रांति पर इंदौर में भी पतंगबाजी का उत्साह देखने को मिला। पतंग की दुकानों पर जहां लोगों की भीड़ अलग-अलग पतंगों को खरीदने के लिए लगी रही। वहीं, छतों पर लोग पतंग उड़ाते नजर आए। आसमान में रंगबिरंगी पतंगें उड़ती रही। ये सिलसिला शाम तक जारी रहेगा।
.
सुबह से ही आसमान में छाई पतंगे
सुबह से ही इंदौर के आसमान में अलग-अलग तरह की पतंगे आसमान को छूती नजर आई। कहीं, कागज की तो कहीं पन्नी की पतंगे उड़ती दिखी। शहर में खास माहौल पश्चिम क्षेत्र में नजर आया। मल्हारगंज, छिपा बाखल सहित आसपास के इलाकों में पतंगबाजी का उत्साह ज्यादा देखने को मिला। लोग अपने घरों की छतों पर पतंग उड़ाते देखे। बच्चों में भी पतंगबाजी को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।
ट्रैफिक पुलिस ने लोगों को पहनाए नेक प्रोटेक्टर बेंड।
दुकानों पर भी भीड़
इधर, शहर में अलग-अलग पतंगों की दुकानें सजी है। यहां भी कई प्रकार की पतंगे देखने को मिली। इन दुकानों पर भी पतंगबाजों की भीड़ अपनी पसंद की पतंग खरीदने के लिए लगी रही। कोई अपनी पसंद की पतंग तो कोई अपनी पसंद का मांझा खरीदता नजर आया।
बता दें कि पिछले दिनों चाइनीज मांझे को लेकर हुई घटनाओं के बाद पुलिस भी मुस्तैद नजर आई। चाइनीज मांझे को लेकर पुलिस ने जनजागरूकता के लिए कई प्रयास भी किए थे, साथ ही दुकानों पर पोस्टर बैनर भी लगाए और चाइनीज मांझा बेचने वालों पर कार्रवाई भी की। इसके अलावा ट्रैफिक पुलिस ने आज पलासिया चौराहे पर तिल के लड्डू और पतंग की डोर से बचाव के लिए नेक प्रोटेक्टर बेंड भी दिए।

तिल के लड्डू खिलाकर चाइनीज मांझे से बचाव के लिए किया जागरूक।
ये खबर भी पढ़ें…
इंदौर में चाइनीज मांझे से युवक का गला कटा

इंदौर के भंवरकुआं इलाके में बुधवार को बाइक से जा रहे एक युवक का चाइनीज मांझे से गला कट गया। सड़क पर खून बहने लगा। उसे उपचार के लिए निजी अस्पताल भेजा गया है। हेमराज रविन्द्र चौरसिया के रूप में घायल की पहचान हुई है। पूरी खबर पढ़ें…