जबलपुर में एक सड़क हादसे मे 2 ममेरे भाईयों की मौत हो गई। घटना मंगलवार रात ग्राम मालाकला गांव के पास की है। बाइक सवार दोनों भाईयों को पिकअप वाहन ने टक्कर मार दी थी। दोनों भाई वाहन के चक्के में फंस गए। पिकअप वाहन की रफ्तार इतनी तेज थी कि वह उन्हें 50 मीटर तक घसीटता ले गया। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची बेलखेड़ा पुलिस ने वाहन को जब्त कर लिया है। ममेरे भाई को छोड़ने जा रहा था पाटन
बेलखेड़ा थाना पुलिस के मुताबिक- पिपरिया गांव में रहने वाले नन्हें गौंड का बेटा अर्पित गौंड (14) कुछ दिन पहले मामा महेश गौंड के घर पाटन आया था। मंगलवार शाम को महेश का बेटा सोहित (20) बाइक से अर्पित को घर छोड़ने पाटन जा रहा था। बाइक जैसे ही ग्राम मालाकलां गांव के पास पहुंची, तभी तेज रफ्तार से जा रहा पिकअप वाहन (MP42-G3609) ने बाइक को टक्कर मार दी। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपे
घटना के बाद पिकअप चालक फरार हो गया। एएसपी सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि तेज रफ्तार वाहन पाटन का बताया जा रहा है। बुधवार को पोस्टमॉर्टम के बाद दोनों शव परिजनों को सौंप दिए हैं।
Source link