टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, लौट रहा है उनका शिकारी

टी-20 वर्ल्ड कप से पहले ऑस्ट्रेलिया को मिली खुशखबरी, लौट रहा है उनका शिकारी


नई दिल्ली. आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 अगला बड़ा टूर्नामेंट है, जो 7 फरवरी से 8 मार्च तक भारत और श्रीलंका में खेला जाना है.  ऐसे में ऑस्ट्रेलिया इस समय अपने कुछ प्रमुख खिलाड़ियों की फिटनेस को लेकर चिंतित है.  जहां पैट कमिंस और जोश हेज़लवुड टूर्नामेंट से पहले फिट होने की दौड़ में लगे हुए हैं, वहीं टिम डेविड और मार्कस स्टोइनिस की चोटों ने टीम की मुश्किलें और बढ़ा दी हैं.

इसी बीच, ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड ने अपनी फिटनेस को लेकर सकारात्मक अपडेट साझा किया है. 35 वर्षीय हेज़लवुड, जो एशेज सीरीज़ की शुरुआत में हैमस्ट्रिंग इंजरी के कारण बाहर हो गए थे और बाद में अकिलीज़ की समस्या से भी जूझे, अब अपने रिहैब के दौरान टूर्नामेंट के लिए फिट होने को लेकर आश्वस्त हैं. हालांकि न्यू साउथ वेल्स में जन्मे हेज़लवुड बिग बैश लीग के आख़िरी चरण और पाकिस्तान के खिलाफ़ टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज़ से बाहर रहेंगे, लेकिन उनका लक्ष्य टी20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाले एक वॉर्म-अप मैच के जरिए वापसी करना है.

टी20 वर्ल्ड कप खेलने का जोश हेज़लवुड को भरोसा

एक इंटरव्यू में  बातचीत के दौरान  हेज़लवुड ने कहा, सब कुछ योजना के मुताबिक चल रहा है. जब हम टेस्ट मैच नहीं खेल पाए, तो हमने कुछ अतिरिक्त हफ्ते लिए. पिछले हफ्ते मैंने हाफ रन-अप से कुछ गेंदबाज़ी की.  दौड़ने में कोई परेशानी नहीं है, ताकत से जुड़ा काम भी अच्छा चल रहा है इसलिए हाँ, मैं सही दिशा में हूँ. गौरतलब है कि ऑस्ट्रेलिया को टी20 वर्ल्ड कप 2026 के ग्रुप बी में जगह मिली है, जहां उसके साथ सह-मेज़बान श्रीलंका के अलावा ज़िम्बाब्वे, आयरलैंड और ओमान शामिल हैं.  ऑस्ट्रेलिया अपने अभियान की शुरुआत 11 फरवरी को आयरलैंड के खिलाफ करेगा.  इसके बाद वह 13 फरवरी को ज़िम्बाब्वे, 17 फरवरी को श्रीलंका और 21 फरवरी को ओमान से भिड़ेगा.

आईसीसी  टी20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम

मिचेल मार्श (कप्तान), ज़ेवियर बार्टलेट, कूपर कॉनॉली, पैट कमिंस, टिम डेविड, कैमरन ग्रीन, नाथन एलिस, जोश हेज़लवुड, ट्रेविस हेड, जोश इंग्लिस, मैथ्यू कुहनेमान, ग्लेन मैक्सवेल, मैथ्यू शॉर्ट, मार्कस स्टोइनिस, एडम ज़म्पा



Source link