Last Updated:
MP Board Exams 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने 10वीं और 12वीं परीक्षा में नकल रोकने के लिए सख्त निर्देश जारी किए हैं. सामूहिक नकल होने पर पूरा केंद्र रद्द किया जाएगा. मोबाइल, स्मार्टवॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों पर कड़ी निगरानी होगी, और सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे.
आचार्य शिवकांत,
MP Board Exams 2026: मध्य प्रदेश बोर्ड ने आगामी 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सख्त निर्देश जारी किए हैं. बोर्ड ने साफ किया है कि परीक्षा के दौरान नकल पर पूरी तरह से रोक रहेगी और इसके लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे. अगर किसी केंद्र में सामूहिक नकल होती है, तो पूरा केंद्र बंद कर परीक्षा रद्द कर दी जाएगी. परीक्षा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के उपयोग पर विशेष निगरानी रखी जाएगी. मोबाइल फोन, स्मार्टवॉच, ब्लूटूथ डिवाइस और अन्य किसी भी इलेक्ट्रॉनिक माध्यम का इस्तेमाल सख्ती से रोकी जाएगी. इसके लिए परीक्षा केंद्रों में सुरक्षा और निगरानी के विशेष प्रबंध किए जाएंगे.
नकल करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई
बोर्ड ने यह भी साफ किया है कि नकल करने वाले परीक्षार्थियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई होगी. नियमों के तहत, नकल करने वाले छात्रों को 3 साल की जेल या 5 हजार रुपए तक का जुर्माना लगाया जा सकता है. अगर कोई व्यक्ति या अभिभावक छात्रों की नकल में मदद करता है, तो उसे भी 3 साल की सजा का प्रावधान है.
स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश
एमपी बोर्ड ने सभी स्कूलों और परीक्षा केंद्रों को निर्देश दिए हैं कि वे परीक्षार्थियों को नकल न करने और परीक्षा नियमों का पालन करने के लिए जागरूक करें. परीक्षा में किसी भी प्रकार की अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. बोर्ड अधिकारियों ने यह भी बताया कि परीक्षा में शांति और अनुशासन बनाए रखने के लिए अतिरिक्त निगरानी कर्मियों और कैमरों को मैनेज किया जाएगा. छात्र और शिक्षक दोनों को इसके महत्व को समझते हुए परीक्षा का निष्पक्ष और शांतिपूर्ण संचालन सुनिश्चित करना होगा.
इस कदम का मकसद परीक्षा में ईमानदारी बढ़ाना और शिक्षा व्यवस्था में अनुशासन कायम रखना है. बोर्ड ने छात्रों, अभिभावकों और स्कूल प्रशासन से अपील की है कि वे सभी नियमों का पालन करें और परीक्षा को सफल बनाने में सहयोग करें.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें