नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी: स्टोर रूम की खिड़की में फंदा लगाकर दी जान; एसडीएम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची – Barwani News

नाबालिग छात्रा ने हॉस्टल में लगाई फांसी:  स्टोर रूम की खिड़की में फंदा लगाकर दी जान; एसडीएम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची – Barwani News


बड़वानी जिले के निवाली स्थित एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल में नौवीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना मंगलवार रात ग्राम पुरुषखेड़ा स्थित छात्रावास परिसर में हुई। इस घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है और छात्रावास की सुरक्षा व न

.

जानकारी के अनुसार छात्रा ने हॉस्टल के स्टोर रूम में खिड़की की जाली पर फंदा बनाकर आत्महत्या की। आत्महत्या के कारणों का फिलहाल खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए हर पहलू से जांच कर रही है। छात्रा निवाली के एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल में रहकर पढ़ाई कर रही थी।

जांच के लिए एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल मौके पर पहुंचे अधिकारी।

सूचना पर एसडीएम और पुलिस टीम मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पानसेमल एसडीएम, निवाली थाना प्रभारी आर.के. लोवंशी सहित पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और छात्रावास स्टाफ से पूछताछ की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने इस मामले में मर्ग कायम कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है।

शासकीय एकलव्य गर्ल्स हॉस्टल में हुई इस घटना ने सुरक्षा, निगरानी और प्रबंधन व्यवस्था को लेकर गंभीर चिंताएं बढ़ा दी हैं। प्रशासन का कहना है कि जांच के बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे, उसके आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

ये खबर भी पढ़े…

नाबालिग ने छात्रावास में फांसी लगाई, अधिकारी मौके पर मौजूद, हॉस्टल वार्डन सस्पेंड

धार जिले के बाग में कस्तूरबा गांधी कन्या छात्रावास की 11वीं कक्षा की एक नाबालिग छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब छात्रा मकवाना स्कूल से तबीयत खराब होने के कारण छात्रावास लौटी थी। परिजनों के अनुसार, छात्रावास के चपरासी ने फोन पर उन्हें बच्ची द्वारा फांसी लगाने की सूचना दी। पढ़े पूरी खबर…



Source link