नीमच शहर में सिख समाज ने मंगलवार रात लोहड़ी का पर्व मनाया। यह आयोजन नपा कार्यालय के सामने स्थित गुरुद्वारे में सिख समाज विकास समिति के देखरेख में हुआ। देर शाम बड़ी संख्या में सिख समाजजन गुरुद्वारे में एकत्रित हुए और अरदास की।
.
अरदास के बाद सभी समाजजन गुरुद्वारे के बाहर इकट्ठा हुए। ज्ञानी साजनसिंहजी ने विशेष अरदास कर लोहड़ी जलाई। इसके बाद नवविवाहित दंपत्तियों और जिन परिवारों में पहली संतान का जन्म हुआ था, उन्होंने लोहड़ी की परिक्रमा की। सिख समाज के अन्य परिवारों ने भी परिक्रमा कर लोहड़ी में फुल्ली, तिल्ली और अन्य सामग्री अर्पित की।
गुरुद्वारे के बाहर लोहड़ी जलाकर परिक्रमा करते सिख समाजजन।

लोहड़ी पर्व पर नवविवाहित दंपत्तियों की विशेष परिक्रमा।
लोहड़ी जलाने के बाद गुरुद्वारे में लंगर प्रसादी का आयोजन
इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा मोर्चा के प्रदेशाध्यक्ष पवन पाटीदार भी सिख समाजजनों के साथ मौजूद रहे। लोहड़ी जलाने के बाद गुरुद्वारे में लंगर प्रसादी का आयोजन किया गया, जिसमें सभी समाजजनों ने प्रसादी ग्रहण की।
इस अवसर पर सिख समाज विकास समिति के अध्यक्ष हरभजनसिंह सलूजा, सचिव सतपालसिंह छाबड़ा, कोषाध्यक्ष संदीपसिंह सलूजा, उपाध्यक्ष रघुवीरसिंह अरोरा, सह सचिव गगनदीपसिंह सलूजा, कार्यकारिणी सदस्य जोगेंद्रसिंह सलूजा और मीडिया प्रभारी मनदीपसिंह गौत्रा, हरजीतसिंह छाबड़ा सहित बड़ी संख्या में सिख समाजजन उपस्थित रहे।