न कोहली, न रोहित.. शतक ठोकने वाले मिचेल को रास आया टीम इंडिया का ये स्टार, बताया वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर

न कोहली, न रोहित.. शतक ठोकने वाले मिचेल को रास आया टीम इंडिया का ये स्टार, बताया वर्ल्ड क्लास क्रिकेटर


IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे में टीम इंडिया की जीत के सामने डेरिल मिचेल रोड़ा बन गए. उन्होंने मैच विनिंग 131 रन की नाबाद पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई. चारों तरफ रोहित शर्मा और विराट कोहली का शोर रहा, लेकिन डेरिल मिचेल को टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज रास आ गया. रोहित-कोहली इस मैच में फ्लॉप दिखे, केएल राहुल ने शानदार शतक ठोका लेकिन टीम को इसके बाद भी 7 विकेट की हार से सामने करना पड़ा. सीरीज 1-1 की बराबरी पर है और आखिरी मैच 18 जनवरी को इंदौर में खेला जाएगा. 

क्या बोले डेरिल मिचेल?

डेरिल मिशेल ने भारतीय सरजमीं पर मेजबान देश के खिलाफ पिछले 4 वनडे मुकाबलों में तीन बार शतकीय पारियां खेली हैं. इस दौरान 130 (127), 134 (119), 84 (71) और 131* (117) रन बनाए.’प्लेयर ऑफ द मैच’ डेरिल मिशेल ने मुकाबले के बाद कहा, ‘जीत दर्ज करके वाकई बहुत अच्छा लगता है. हम यहां पिछले कुछ वर्षों से नहीं जीत पाए थे, इसलिए यह जीत खास है. मैं अपने देश के लिए अपना काम करने का आनंद ले रहा हूं. मुझे न्यूजीलैंड के लिए खेलना बेहद पसंद है और जब भी मौका मिलता है, यह शानदार अहसास होता है.’

Add Zee News as a Preferred Source


विल यंग की कर दी तारीफ

मिशेल ने साथी खिलाड़ी विल यंग की तारीफ भी की जिन्होंने 87 रन की पारी खेलकर उनके साथ शतकीय पार्टनरशिप की. मिचेल ने कहा, ‘यंगी (विल यंग) एक शानदार खिलाड़ी हैं. मुझे उनके साथ बल्लेबाजी करना बहुत अच्छा लगता है. मैदान पर साथ खेलकर मजा आया. साझेदारी में बल्लेबाजी करना मजेदार रहा और बड़ी साझेदारी होना भी अच्छा लगा.’ टीम इंडिया के स्टार गेंदबाज कुलदीप यादव भी मिचेल को रास आ गए. 

ये भी पढे़ं.. पाकिस्तानी नस्ल के क्रिकेटर्स का सामने आया सच.. वीजा विवाद पर किए झूठे दावे

कुलदीप के पढ़े कसीदे

कुलदीप यादव ने इस मुकाबले में 10 ओवर गेंदबाजी की, जिसमें 82 रन देकर 1 विकेट निकाला. मिचेल ने कुलदीप यादव की तारीफ में कहा, ‘मुझे लगता है कि वह दुनिया के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजों में से एक है. वह गेंद को दोनों तरफ घुमा सकते हैं। उनके पास शानदार कौशल है. हमारे लिए जरूरी था परिस्थितियों को समझना और उनके अनुसार खुद को ढालना. हमें पता था कि उनकी गेंदबाजी आक्रमण की संतुलन में वह उनके लिए एक बड़ा हथियार होगा। इसलिए उन पर दबाव बनाने के तरीके ढूंढना जरूरी था. वह दुनिया के बेहतरीन गेंदबाजों में से एक हैं और उन्होंने काफी सफलता हासिल की है.’



Source link