IND vs NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे वनडे की शुरुआत टीम इंडिया के लिए अच्छी नहीं रही. राजकोट में भारतीय बल्लेबाजों का राज नहीं चला. रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर जैसे स्टार फ्लॉप होते दिखे. विराट ने 30 का आंकड़ा भी नहीं पार किया, लेकिन फ्लॉप होकर भी उन्होंने बड़ा रिकॉर्ड कायम कर दिया है. उन्होंने सालों इस रिकॉर्ड का इतिहास पलटा है जब सचिन तेंदुलकर की जगह अब विराट कोहली का नाम नजर आएगा.
विराट ने सचिन तेंदुलकर को पछाड़ा
विराट कोहली ने सचिन तेंदुलकर को वनडे में न्यूजीलैंड के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पीछे छोड़ दिया है. पिछले मैच में 93 रन पर विकेट गंवाने के बाद विराट और सचिन के आंकड़े बराबर थे, लेकिन दूसरे वनडे में 4 रन बनाते ही कोहली ने सचिन को पीछे छोड़ दिया. हालांकि, इस मैच में विराट बड़ी पारी खेलने में कामयाब नहीं हुए और उन्होंने 23 रन के स्कोर पर अपना विकेट गंवा दिया.
रिकी पोंटिंग नंबर-1
वर्ल्ड में न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में रिकी पोंटिंग नंबर-1 पर हैं. सचिन ने 42 मैच में 46.06 की औसत से 1,750 रन बनाए थे जबकि विराट कोहली ने 35 मैच में 56.40 औसत से 1,751+ रन बना दिए हैं. अब वह न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे में सबसे ज्यादा रन ठोकने वाले भारतीय बल्लेबाज बन चुके हैं. बात करें रिकी पोंटिंग की तो उन्होंने 51 मैच में 45.83 की औसत से 1,971 रन बनाए हैं.
ये भी पढे़ं.. कप्तान कौर की आतिशी फिफ्टी, थम गया गुजरात का ‘विजयरथ’, मुंबई की लगातार दूसरी जीत
टीम इंडिया की स्थिति नाजुक
न्यूजीलैंड के खिलाफ इस मुकाबले में टीम इंडिया की स्थिति नाजुक नजर आई. रोहित शर्मा 24 रन बनाकर आउट हुए जिसमें उन्होंने 4 चौके जमाए. शुभमन गिल के बल्ले से अर्धशतक देखने को मिला. उन्होंने 53 गेंद में 1 छक्के और 9 चौकों के दम पर 56 रन की पारी खेली. श्रेयस अय्यर और विराट कोहली का बल्ला नहीं चला जो घातक डिलीवीरी के जाल में फंसे.