बाग के शिक्षक ने कसरावद पुल से कूदकर किया सुसाइड: स्कूल से बिना बताए निकले, पुल पर बाइक खड़ी कर लगाई छलांग; एनडीआरएफ ने निकाला शव – kukshi News

बाग के शिक्षक ने कसरावद पुल से कूदकर किया सुसाइड:  स्कूल से बिना बताए निकले, पुल पर बाइक खड़ी कर लगाई छलांग; एनडीआरएफ ने निकाला शव – kukshi News




धार जिले के बाग पास ग्राम देवधा मालपुरा स्कूल के शिक्षक ने बड़वानी थाना क्षेत्र के छोटी कसरावद पुल से नर्मदा नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शाम चार बजे की है।एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंचकर एक घंटे बाद शव बाहर निकाला। बड़वानी अस्पताल में पीएम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस घटना की जांच कर रही है। सुबह स्कूल से बिना बताए निकले जानकारी के अनुसार, ने शिक्षक करमसिंह गहलोत (42) सुबह करीब ग्यारह बजे प्राथमिक शाला मालपुरा देवधा से बिना किसी को सूचना दिए अपनी बाइक लेकर निकल गए थे। शाम चार बजे वह धार और बड़वानी जिले की सीमा पर स्थित छोटी कसरावद पुल पर पहुंचे और बाइक खड़ी कर नर्मदा नदी में छलांग लगा दी। एनडीआरएफ टीम ने एक घंटे बाद निकाला स्थानीय लोगों से घटना की सूचना मिलते ही एनडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लगभग एक घंटे की मशक्कत के बाद शिक्षक के शव को नदी से बाहर निकाला। शव को बड़वानी अस्पताल ले जाया गया, जहां पोस्टमॉर्टम के बाद परिजनों को सौंपा जाएगा। एक साल पहले की दूसरी शादी, दो बच्चे कुक्षी थाने की निसरपुर चौकी पुलिस और बड़वानी पुलिस ने मृतक की पहचान की। शिक्षक बाग के समीप ग्राम आगर का निवासी थे और प्राथमिक शाला मालपुरा में पदस्थ थे। स्थानीय लोगों ने बताया कि शिक्षक गहलोत की पहली पत्नी का निधन चार साल पहले हो गया था। उन्होंने एक साल पहले दूसरी शादी की थी। पहली पत्नी से उनके तीन बच्चे हैं, जिनमें से दो बच्चे इंदौर में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। कुक्षी थाना प्रभारी राजेश यादव ने बताया शिक्षक की पहचान बाग ब्लॉक के ग्राम आगर के रहवासी के रूप में हुई है। बड़वानी पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है। जांच के लिए केस डायरी बाग थाने भेजी जाएगी, जिसके बाद बाग पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।



Source link