मऊगंज में ऑटो चालक की पिटाई का VIDEO: बोला- पैसे न देने पर की मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Mauganj News

मऊगंज में ऑटो चालक की पिटाई का VIDEO:  बोला- पैसे न देने पर की मारपीट, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप – Mauganj News


मध्य प्रदेश के मऊगंज जिले में एक ऑटो चालक को सरेराह बेरहमी से पीटा गया। इस घटना का वीडियो सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि उसे थाने में भी न्याय नहीं मिला। घटना 13 जनवरी की शाम मऊगंज थाना क्षेत्र के पतियारी-पकरा मोड़ पर हुई। पकरा गांव निवासी राजेश

.

आरोप है कि वीरेंद्र पटेल, राजा पटेल और उनके साथियों ने उनका ई-रिक्शा रोका और पैसे की मांग की। जब राजेश ने पैसे देने से इनकार किया, तो आरोपियों ने उन पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया।

हमले में राजेश साहू को गंभीर चोटें आईं और उनके ई-रिक्शा को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया। इस पूरी घटना का वीडियो राहगीरों ने बनाया, जिसमें पीड़ित की चीखें और आसपास खड़े लोगों की बेरुखी साफ दिखाई देती है। गंभीर रूप से घायल राजेश को सिविल अस्पताल मऊगंज ले जाया गया, जहां से उन्हें रीवा रेफर कर दिया गया।

पीड़ित राजेश साहू का आरोप है कि जब वह परिजनों के साथ रिपोर्ट दर्ज कराने मऊगंज थाने पहुंचे, तो पुलिस ने उन्हें घंटों बैठाए रखा। राजेश के अनुसार, इलाज की आवश्यकता के बावजूद उन्हें थाने में रोका गया। पीड़ित राजेश साहू ने वरिष्ठ अधिकारियों से मांग की है कि आरोपियों के साथ-साथ थाने में अभद्रता करने वाले पुलिसकर्मियों पर भी कड़ी कार्रवाई की जाए। मामला अब सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के ज़रिए राज्यभर में चर्चा का विषय बन गया।



Source link