Last Updated:
Drug Bust In Ratlam: रतलाम में मुंबई और रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो एमडी ड्रग्स के साथ दो तस्कर गिरफ्तार किए गए हैं. यह कार्रवाई 11 जनवरी को मुंबई में 23 ग्राम एमडी की बरामदगी के बाद सामने आए मंदसौर कनेक्शन के आधार पर की गई. पुलिस दबिश के दौरान तीन तस्कर भागे, जिनमें से दो जावरा से पकड़े गए, जबकि एक फरार है.
सुधीर जैन,
Drug Bust In Ratlam: एमपी के रतलाम जिले में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. मुंबई और रतलाम पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 10 किलो एमडी (मेथाइलेंडायऑक्सी) ड्रग्स के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है. यह कार्रवाई अंतरराज्यीय ड्रग्स तस्करी नेटवर्क पर बड़ा प्रहार मानी जा रही है. जानकारी के अनुसार, 11 जनवरी को मुंबई पुलिस ने एक आरोपी को 23 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ गिरफ्तार किया था. पूछताछ के दौरान आरोपी से मंदसौर जिले से जुड़े ड्रग्स नेटवर्क का खुलासा हुआ. इसी इनपुट के आधार पर मुंबई और रतलाम पुलिस की टीम ने मंदसौर जिले में दबिश दी.
तीन तस्कर फरार
पुलिस कार्रवाई के दौरान तीन तस्कर मंदसौर से भागकर जावरा की ओर फरार हो गए. पीछा करते हुए पुलिस ने जावरा क्षेत्र से दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक तस्कर मौके से फरार होने में सफल रहा. फरार आरोपी की पहचान भय्यू लाल के रूप में हुई है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं. गिरफ्तार किए गए तस्करों के नाम मनोहर गुर्जर और जाजू सुल्तान बताए गए हैं. दोनों आरोपी मंदसौर जिले के निवासी हैं और लंबे समय से एमडी ड्रग्स की तस्करी में सक्रिय थे. पुलिस ने इनके कब्जे से करीब 10 किलो एमडी ड्रग्स जब्त की है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपये आंकी जा रही है.
कहां तक फैला नेटवर्क?
पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, यह ड्रग्स नेटवर्क मुंबई, मंदसौर और रतलाम के बीच सक्रिय था. फिलहाल, रतलाम और मुंबई पुलिस की संयुक्त टीम आरोपियों से पूछताछ कर रही है, ताकि नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाई जा सके. फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए भी विशेष टीमें गठित की गई हैं. पुलिस के मुताबिक, नशे के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा और किसी भी सूरत में तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा.
About the Author
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें